जमशेदपुर : सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन की ओर से संस्थान के प्रयाग कक्ष में आयोजित समारोह में नगर के नामचीन कवि बिनोद ‘बेगाना’ के गीत – गीतिका संग्रह ” बोझिल होतीं सांसें” का लोकार्पण हुआ. तुलसी भवन के वरीय न्यासी अरुण कुमार तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि द्वय, उत्तर प्रदेश से पधारे वरिष्ठ साहित्यकार, चिंतक व राष्ट्रवादी कवि डॉ राहुल अवस्थी एवं नगर की विदुषी डॉ रागिनी भूषण के साथ तुलसी भवन के पदाधिकारियों ने पुस्तक का लोकार्पण किया. (नीचे भी पढ़ें)
दीप प्रज्वलन के साथ आरंभ समारोह में तुलसी भवन के मानद महासचिव डॉ प्रसेनजित तिवारी ने आगत अतिथियों का स्वागत किया, जबकि नगर के वरीय साहित्यकार अनिरुद्ध त्रिपाठी अशेष ने लोकार्पित पुस्तक पर पाठकीय प्रतिक्रिया प्रस्तुत की. इससे पूर्व माधवी उपाध्याय ने कवि बिनोद बेगाना का साहित्यिक परिचय प्रस्तुत किया. कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन साहित्य समिति के उपाध्यक्ष सुरेश चन्द्र झा ने किया. (नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर मुख्य रूप से डा अजय कुमार ओझा, बसंत जमशेदपुरी, माधवी उपाध्याय, सुरेश चन्द्र झा, उपासना सिन्हा, हरिहर राय चौहान, शिव नंदन सिंह, डा वीणा पाण्डेय ‘भारती’, कैलाश नाथ शर्मा ‘गाजीपुरी’, राजेन्द्र सिंह, पूनम शर्मा स्नेहिल, जितेश तिवारी, नीलिमा पाण्डेय, रीना सिन्हा सलोनी, जितेश तिवारी, बलविन्दर सिंह, ममता कर्ण, राजदेव सिन्हा, डॉ उदय प्रताप हयात, नीता सागर चौधरी, सरिता सिंह, ज्योत्स्ना अस्थाना, वरुण प्रभात, नीलाम्बर चौधरी, अरुणा झा, सोनी सुगंधा, श्यामल सुमन, हरभजन सिंह रहबर, निशांत सिंह सहित अनेक साहित्यकार एवं नगर के प्रबुद्ध लोग उपस्थित रहे. कार्यक्रम के अंत में नगर के प्रसिद्ध साहित्यकार गंगा प्रसाद अरुण के विगत दिनों हुए निधन पर शोक प्रकट करते हुए दो मिनट का मौन रख दिवंगत आत्मा के लिए प्रार्थना की गई.



