
जमशेदपुर : जमशेदपुर के उलीडीह थाना अंतर्गत संकोसाई रोड नंबर 5 स्थित केदार बागान निवासी 24 वर्षीय श्रीकांत शर्मा घर के पास ही बाइक समेत नाले में गिरकर घायल हो गया. घटना की सूचना मिलने पर परिजन उसे नाले से निकालकर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लेकर गए, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. श्रीकांत होम फर्निशिंग का काम करता था. मृतक के पिता नकुल शर्मा ने बताया कि वह घर से बाइक लेकर निकला था. घर के पास ही बाइक अनियंत्रित हो गई. वह बाइक समेत नाले में गिर गया. उसे अस्पताल लेकर आए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.
[metaslider id=15963 cssclass=””]



