जमशेदपुर : जमशेदपुर की सब्जी मंडियों में प्याज, टमाटर समेत तमाम सब्जियों की कीमत आसमान छूने लगा है. सब्जियों में आग लगी हुई है, यह कॉमन लोगों की बातचीत हो चुकी है क्योंकि सब्जियों की कीमत ने आम लोगों की कमर ही तोड़ दी है. जमशेदपुर के मंडियों से लिये गये आंकड़ों के मुताबिक, टमाटर 40 रुपये किलो पहुंच चुका है. प्याज की कीमत 50 रुपये के आसपास तक पहुंच चुका है, जो कहीं कहीं 60 रुपये प्रति किलो भी बिक रहा है. हाल में टमाटर की कीमत काफी ज्यादा बढ़ी है. आलू भी 14 से 15 रुपये किलो तक बिक रही है. हर सब्जियों में 10 से लेकर 20 रुपये तक बढ़ चुका है. जमशेदपुर के हरेक सब्जी बाजार का यहीं हाल है. दुर्गा पूजा के वक्त से सब्जी की मंडी में आयी तेजी अब भी बरकरार है. वैसे बाजार के जानकारों का कहना है कि एक सप्ताह में सब्जियों की कीमतों में नियंत्रण आ जायेगी. मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ से आलू की नयी खेप जमशेदपुर के बाजारों में आ जायेगी, जिसके बाद आलू की कीमत कम हो जायेगी. टमाटर भी स्थानीय स्तर पर आने लगेगा क्योंकि दुर्गा पूजा के कारण सब्जियों का आवक कम हो चुका है, जिस कारण यह परेशानी है. हालात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अभी लहसून और धनिया पत्ता 200 रुपये किलो तक हो जायेगा.

हरी सब्जियों की कीमत एक नजर में :
आलू-14 से 15 रुपये किलो
प्याज-50 रुपये से लेकर 55 रुपये किलो
धनिया पत्ता-200 रुपये किलो
लहसून-200 रुपये किलो
अदरख-140 रुपये किलो
फुलगोभी-40 रुपये किलो
बंधा गोभी-30 रुपये किलो
बीन-40 रुपये किलो
खीरा-30 रुपये किलो
भिंडी-30 रुपये किलो
बैगन-30 से 35 रुपये किलो
करेला-40 रुपये किलो
पटल-40 रुपये किलो



