जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो में हर्ष फायरिंग करने का वायरल वीडियो को लेकर मानगो पुलिस हरकत में आयी है और इसको लेकर कार्रवाई करते हुए एक सनहा दायर कर पुलिस ने आरोपी को नोटिस दिया है. आरोपी युवक मुजाहिद के भतीजे से पूछताछ की गयी है. पूछताछ के बाद पाया गया कि वह वीडियो पुराना है. यह दावा किया गया कि उसको बदनाम करने के लिए ऐसा काम किया जा रहा है. इस वीडियो को उक्त युवक ने फर्जी करार दिया है. इसकी सत्यता की जांच शुरू की गयी है. मानगो थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने बताया कि वे लोग इसकी फोरेंसिक जांच करायेंगे, जिसके बाद ही कोई कार्रवाई की जायेगी. (नीचे भी पढ़ें)
वीडियो की सत्यता की जांच के बाद इस दिशा में कार्रवाई की जायेगी. अगर सही होगा तो ऐसा काम करने वाले के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जायेगी. मानगो थानेदार ने कहा कि यह विवाद का मसला है. दया अस्पताल के मालिक से जुड़े एक व्यक्ति जो अब दूसरे अस्पताल में काम कर रहे है, उसने ही यह वीडियो बनाया था, जिसको वायरल किया गया है. यह वीडियो में कोई एडिट किया गया है या नहीं, इसकी जांच के बाद ही कोई कार्रवाई की जायेगी.



