
जमशेदपुर : ऑल इंडिया ईपीएफ इम्पलाइज संघ के जेनरल सेक्रेटरी राकेश कुमार सिंह, ऑफिस सेक्रेटरी एसबी शुक्ला, कोषाध्यक्ष करन सिंह, क्षेत्रीय कार्यालय जमशेदपुर का दौरा किया. उन्होंने स्टाफ के साथ मीटिंग की एवं संगठन में हो रहे बदलाओ के बारे में अवगत कराया. उन्होंने इपीएफओ के स्टाफ को संबोधित करते हुए बताया कि सॉफ्टवेयर के कारण हो रहे परेशानियों से बहुत जल्द निजात मिलने वाला है क्योकि सॉफ्टवेयर पर तेजी से कार्य चल रहा है और छः महीने के अंदर में परिणाम देखने को मिलेगा. (नीचे भी पढ़ें)
स्टाफ कर्मी के सवाल पर उन्होंने यह बताया कि 2600 एसएसए की भर्ती इस साल दिसम्बर तक हो जाने की संभावना है. जहां तक कैडर प्रमोशन की बात है सभी कैडर में स्टैगनेशन है उसके लिए कैडर रिस्टक्टरिंग (सीआर -2) का प्रपोजल चल रहा है जिसमे सीआर 1 के कमियों को दूर करने को पूरी कोशिश की जाएगी. (नीचे भी पढ़ें)
सेक्शन सुपरवाइजर को प्रवर्तन अधिकारी में सामायोजन करने का प्रस्ताव भी रखा गया है. इसके बारे में लगातार प्रयास किया जा रहा है. अनुकम्पा बहाली में एलिजिलिटी प्वाइंट जो 50 रखा गया है उसे 30 प्वाइंट पर लाने का प्रयास किया जा रहा है. आशा है जल्द इस कार्य को पूरा किया जाएगा. एपीएफसी में सिटे कम होने के कारण प्रवर्तन अधिकारी 13-14 साल से एक ही कैडर में पड़े है जबतक एपीएफसी का पोस्टेड नहीं बढेगी तब तक स्टैगनेशन नहीं हटेगा. उसके लिए फिर से असेसमेंट की मांग की जा रही है. एलडीसी को एक छूट प्रदान कर एसएसए में प्रमोशन देने के लिए एआइइपीएफएस लगातार प्रयासरत है. एमएसीपी के मुदो को फिर से सीबीटी में रखने की मांग की जा रही है, जिससे कि स्टाफ को न्याय मिल सके. स्टाफ के ट्रांस्फर को जो गलत निति के तहत किया जा रहा था उसे रोक दिया गया है और रिक्वेस्ट ट्रांस्फर एवं पैरेंट व स्पाउस ग्राउंड पर ट्रांस्फर को त्वरित कार्यवाही करते हुए किया जाए. इसकी मांग किया जा रहा है.




