जमशेदपुर : जमशेदपुर के आजादनगर क्षेत्र में उमरा से वापसी पर आजादनगर थाना पीस कमेटी के सदस्य सोहैल अख्तर अंसारी, शहंशाह आलम, डॉक्टर सनोबर सोहेल, नूरन निशा और इजहार आलम के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर आजादनगर थाना प्रभारी श्री चंदन कुमार एवं जुगसलाई थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी खान ने पहुंचकर उन्हें मुबारकबाद दी।इस अवसर पर आजादनगर थाना पीस कमेटी के सदस्यों सहित शहर के कई समाजसेवी एवं बुद्धिजीवी उपस्थित रहे। सभी ने सोहैल अख्तर अंसारी के आवास पहुंचकर उन्हें फूलों की माला पहनाकर बधाई दी और उनके उमरा से सकुशल लौटने की खुशी जाहिर की. (नीचे भी पढ़ें)
इस मौके पर विशेष रूप से मैंगो नगर निगम, जमशेदपुर के ब्रांड एंबेसडर मुख्तार आलम खान, ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष मतिनुल हक अंसारी, एमजीएम के डॉक्टर जहानजेब खान, शाहिद परवेज, डॉ. ताहिर, मदरसा दारुल किरात के निदेशक मुख्तार सफी (मिस्टर भाई), पॉलिटेक्निक कॉलेज के मकबूल आलम, मौलाना नेसर साहब, हुसैन, मोहम्मद मोइनुद्दीन अंसारी, फिरोज आलम, मास्टर सिद्दीक अली, गेयासुद्दीन, करीम सिटी कॉलेज के डॉ. तनवीर जमाल काज़मी, रिजवान अहमद, शमीम अखमद, रिजवान अहमद, पिंचू, नईम, हाजी रशीद खान, आदिल खान, मोहम्मद इमरान, इलेक्ट्रिक विभाग के तनवीर एवं तुफैल अख्तर सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे. कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह से धार्मिक और सौहार्दपूर्ण रहा, जहां सभी ने मिलकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और समाज में भाईचारे का संदेश दिया.



