जमशेदपुर : जुगसलाई निवासी नेहा परवीन का प्रसव उस समय ऑटो में ही हो गया, जब उसे प्रसव के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया जा रहा था. बताया जाता है कि प्रसव पीड़ा होने पर महिला को पहले जुगसलाई स्वास्थ्य केंद्र और फिर सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां उसे भर्ती नहीं लिया गया. (नीचे भी पढ़ें)

इसके बाद परिजन उसे ऑटो से एमजीएम अस्पताल लेकर जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में ही ऑटो में महिला का प्रसव हो गया. एमजीएम अस्पताल पहुंचने पर गायनिक विभाग की नर्स नीचे ऑटो तक पहुंची और जच्चा व नवजात को तत्काल गायनिक विभाग के प्रसव कक्ष में ले जाकर इलाज शुरू कराया.




