
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत मानगो पुल से दो बच्चों संग साकची मोहम्मडन लाइन की महिला ने कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. हालांकि स्थानीय राहगीरों की तत्परता से महिला को बचा लिया गया है. बताया जा रहा है, कि महिला अपने जेठ और ससुराल वालों से परेशान होकर आत्महत्या करने पहुंची थी. हालांकि मामले की जानकारी मिलते ही चेक पोस्ट पर मौजूद पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और महिला को रेस्क्यू कर अपने साथ ले गए. राहगीरों ने बताया, कि महिला दो बच्चों संग रेलिंग पर चढ़कर आत्महत्या का प्रयास कर रही थी, जैसे ही महिला को ऐसा करते देखा गया उसे बचा लिया गया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. महिला का नाम सबीना खातून बताया जा रहा है.



