जमशेदपुर : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एमबीए विभाग ने अकादमिक शिक्षा से परे एमबीए छात्राओं की बहुमुखी प्रतिभा को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से ‘सिनर्जी एनर्जी’ शीर्षक से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया. (नीचे भी पढ़ें)

कुलपति डॉ अंजिला गुप्ता के निर्देशन में विश्वविद्यालय के सिदगोड़ा कैंपस में आयोजित उक्त कार्यशाला में फोटोमेनिया, एड मैड शो, ब्रेनस्टॉर्मिंग और रोल मॉडल प्रतियोगिताओं सहित कई व्यावसायिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया. व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के संकाय सदस्यों ने विभिन्न कार्यक्रमों का मूल्यांकन किया. (नीचे भी पढ़ें)

समापन सत्र में विजेताओं और प्रतिभागियों के लिए पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हुआ, जिसमें विश्वविद्यालय की पदाधिकारी डॉ किश्वर आरा, वाणिज्य और व्यवसाय प्रबंधन की डीन डॉ दीपा शरण, रजिस्ट्रार डॉ सलोमी कुजूर और सीवीसी डॉ अन्नपूर्णा झा के अलावा अन्य विभागों के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहे. कार्यक्रम का नेतृत्व जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एमबीए विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ श्वेता प्रसाद, डॉ. केया बनर्जी और डॉ. भारती वार्ष्णेय ने किया.








