जमशेदपुर : जमशेदपुर के टाटा मोटर्स के संवेदक बीवीजी कंपनी ने विगत लगभग 10 वर्षों से कार्य कर रहे करीब 70 मजदूरों को काम से निकाल दिया है. नौकरी से निकाले गए मजदूरों ने न्याय के लिए एटक के राज्य सचिव अम्बुज ठाकुर से गुहार लगाई है. इसी क्रम में एटक कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया, जहां 16 जुलाई को यूनियन कार्यालय में आगामी बैठक बुलाई गयी है. इसमें संवेदक कंपनी के खिलाफ आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी.
एटक के राज्य सचिव अम्बुज ठाकुर ने कहा कि आज देशभर की ट्रेड यूनियन केंद्र सरकार के चार श्रम कोड का विरोध कर रही हैं और उसका असर दिख भी रहा है. ठेका कंपनियां मनमर्जी से मजदूरों को काम से हटा रही हैं. उन्होंने कहा कि इस अन्याय के खिलाफ अब जोरदार आंदोलन किया जाएगा.



