जमशेदपुर : यंग इंडियन्स जमशेदपुर (झारखंड) ने पिछले 3 सालों की तरह इस भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बाइक रैली निकाली गयी. इस अभियान के तहत स्कूल स्टूडेंट्स, कॉलेज स्टूडेंट्स, सभी राइडर्स ग्रुप और टाटानगर जमशेदपुर के सभी नागरिकों के लिए सेफ्टी अवेयरनेस राइड का आयोजन किया, जिसमें उनकी पूरी टीम ने हिस्सा लिया. (नीचे भी पढे़ं)

हेल्मेट मैन राघवेंद्र कुमार इस इवेंट के लिए विशेष अतिथि के रूप में शहर में आए थे. वह पूरे भारत में हेल्मेट पहनने के लिए जागरूकता फैलाने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने 75 हजार हेल्मेट बांटे है. राइडिंग टीम जोड़ी राइडर्स जेएच05डब्ल्यूएएलएलइ आरकेएमसी ने इस सेफ्टी अवेयरनेस रैली में हिस्सा लिया, जो यंग इंडियन्स द्वारा आयोजित की गयी थी.








