जमशेदपुर : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाका कोवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को यूएसए लिखा हुआ हैंडमेड पिस्तौल, 9 पीस गोली समेत कई सामान के साथ गिरफ्तार किया है. पकड़ा गया युवक अशोक गौड़ है, जो मंगलासाई गांव के कोवाली थाना क्षेत्र का रहने वाला है. उसके पास से दो बैग बरामद किया गया, जिसमें एक पिस्तौल, गोली, टार्च, बरसाती, एसआइएस सिक्यूरिटी का बैच लगा हुआ शर्ट, दो मोबाइल, काला रंग का एसआइएस लिखा बेल्ट, कैप, पहचान पत्र और चार मोबाइल सिम बरामद किया गया है. बताया जाता है कि वह किसी अपराध को अंजाम देने के फिराक में थे कि पुलिस ने उसको धर दबोचा. वह सिगरेट पी रहा था. पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहा था. शक होने पर पुलिस ने उसको पकड़ा.



