जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम थाना अंतर्गत गरमा बाज़ार में शनिवार की शाम स्थानीय लोगों ने मोबाइल चोरी के आरोप में एक युवक की जमकर पिटाई कर दी. घटना की सूचना पाकर एमजीएम थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को लोगों के चंगुल से छुड़ाकर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. युवक का इलाज कराने के बाद पुलिस उसे एमजीएम थाना ले गई जहां उसे बैठा कर रखा गया है. घटना के संबंध में एमजीएम थाना प्रभारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि युवक की पिटाई हो रही है जिसके बाद पुलिस ने युवक को वहां से छुड़ाया. हालांकि युवक के पास से किसी तरह का मोबाइल नहीं बरामद किया गया है और इस मामले में अभी तक किसी ने लिखित शिकायत नहीं की है





