• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, October 15, 2026
24 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedur visit of president of india : भारत की राष्ट्रपति के जमशेदपुर आगमन को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा, उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने की दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बलों की ब्रीफिंग

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का 26 फरवरी को प्रस्तावित पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) आगमन के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं. इसी क्रम में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय की संयुक्त अध्यक्षता में जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों तथा पुलिस बल की ब्रीफिंग आयोजित की गई. ब्रीफिंग के दौरान जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि माननीय राष्ट्रपति का अत्यंत महत्वपूर्ण एवं उच्चतम प्रोटोकॉल से संबंधित है, ऐसे में सभी पदाधिकारी-कर्मी अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, अनुशासन एवं समन्वय के साथ करें. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रोटोकॉल, सुरक्षा, समयबद्धता एवं आपसी समन्वय में किसी भी स्तर पर चूक नहीं होनी चाहिए. उपायुक्त ने कार्यक्रम स्थल, रूट लाइन, हवाई अड्डा या हेलिपैड, आवास स्थल, सभा स्थल, पार्किंग एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी संबंधित पदाधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी निर्धारित समय से उपस्थित रहकर व्यवस्थाओं की अंतिम जांच सुनिश्चित करें. इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा एवं बेहतर विधि व्यवस्था का संधारण सर्वोच्च प्राथमिकता है. सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की चूक स्वीकार्य नहीं होगी. सभी पुलिस पदाधिकारी प्रोटोकॉल के अनुरूप अनुशासन, सतर्कता एवं समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें. (नीचे भी पढ़ें)

वरीय पुलिस अधीक्षक ने रूट लाइन क्लियरेंस, एंटी-सबोटाज जांच, सीसीटीवी निगरानी, ट्रैफिक एवं रूट डायवर्जन, पास व्यवस्था एवं इंटेलिजेंस इनपुट को प्रभावी ढंग से लागू करने का निर्देश दिया. साथ ही यह भी कहा कि सभी पुलिस बल निर्धारित ड्रेस कोड एवं प्रोटोकॉल का अक्षरशः पालन करेंगे. उन्होंने आगे कहा कि किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटने हेतु कंट्रोल रूम, क्विक रिस्पॉन्स टीम एवं मेडिकल इमरजेंसी यूनिट पूरी तरह सक्रिय रहेंगी तथा अन्य विभागों के साथ सतत समन्वय बनाए रखा जाएगा. ब्रीफिंग में यह भी निर्देश दिया गया कि आम नागरिकों को न्यूनतम असुविधा हो, इसके लिए यातायात प्रबंधन एवं वैकल्पिक मार्गों की जानकारी मीडिया माध्यमों से सार्वजनिक की जाएगी. बैठक में सभी वरीय दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur tata motors felicitation : टाटा मोटर्स के प्रशिक्षण पूरा करने वाले कर्मियों को किया गया सम्मानित, कंपनी की प्रगति स्कीम के तहत डिप्लोमा कोर्स करनेवाले कर्मी सम्मानित
खबर

Jamshedpur tata motors felicitation : टाटा मोटर्स के प्रशिक्षण पूरा करने वाले कर्मियों को किया गया सम्मानित, कंपनी की प्रगति स्कीम के तहत डिप्लोमा कोर्स करनेवाले कर्मी सम्मानित

October 15, 2026
Jamshedpur tata steel foundation campaign : टाटा स्टील फाउंडेशन की सड़क हादसों पर लगाम लगाने की पहल, बर्मामाइंस पुलिस के साथ चलाया जागरूकता अभियान
खबर

Jamshedpur tata steel foundation campaign : टाटा स्टील फाउंडेशन की सड़क हादसों पर लगाम लगाने की पहल, बर्मामाइंस पुलिस के साथ चलाया जागरूकता अभियान

October 15, 2026
Jamshedpur rural ucil contractor labor demands : यूसिल के सात हजार ठेका मजदूर 19 अक्टूबर से जाएंगे हड़ताल पर, अर्जित छुट्टी व बोनस के भुगतान की मांग को लेकर प्रबंधन को दिया अल्टीमेटम

Next Post

jamshedpur bhagwat katha-जीवात्मा और परमात्मा का मिलन ही कहलाता है महारास- कथावाचक,गोलमुरी में भागवत कथा के छठे दिन कृष्ण लीला के दिव्य प्रसंग सुनाए गए

Horoscope Know Your Day Wednesday 25th February 2026 : राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 25 फरवरी 2026

Horoscope Know Your Day Wednesday 25th February 2026 : राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 25 फरवरी 2026

jamshedpur holika dahan-जुगसलाई पार्क मित्र मंडल का होलिका दहन 2 मार्च को, समिति के सदस्यों को दी गयी जिम्मेदारियां

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Thursday 15th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 15 अक्टूबर 2026

Jamshedpur durga puja : बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल बनकर तैयार, प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति की खोज और शिव शक्ति के अटूट संबंध का जीवंत संदेश

Jamshedpur new ds flat durgapuja : न्यू डी एस फ्लैट दुर्गा एवं काली पूजा कमिटी के पंडाल का हुआ उद्घाटन, विधायक पूर्णिमा साहू एवं भाजपा जिला प्रभारी दिनेश कुमार हुए शामिल

Jamshedpur dmr fee delay welcomed : यूपीआइ भुगतान पर डीएमआर शुल्क स्थगित करने के निर्णय का स्वागत, व्यापारियों को मिलेगी राहत – अनिल मोदी

jamshedpur bjp leader kale : भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले ने विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुँचकर मां दुर्गा का लिया आशीर्वाद, काले ने कहा – मां जगदंबा की आराधना से समाज में सुख, शांति और सद्भाव का संचार हो

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur durga puja : बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल बनकर तैयार, प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति की खोज और शिव शक्ति के अटूट संबंध का जीवंत संदेश

Jamshedpur new ds flat durgapuja : न्यू डी एस फ्लैट दुर्गा एवं काली पूजा कमिटी के पंडाल का हुआ उद्घाटन, विधायक पूर्णिमा साहू एवं भाजपा जिला प्रभारी दिनेश कुमार हुए शामिल

Jamshedpur dmr fee delay welcomed : यूपीआइ भुगतान पर डीएमआर शुल्क स्थगित करने के निर्णय का स्वागत, व्यापारियों को मिलेगी राहत – अनिल मोदी

jamshedpur bjp leader kale : भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले ने विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुँचकर मां दुर्गा का लिया आशीर्वाद, काले ने कहा – मां जगदंबा की आराधना से समाज में सुख, शांति और सद्भाव का संचार हो

jamshedpur durga puja : कदमा रानीकुदर हिंद क्लब के पंडाल के पट खुले, हैरी पॉटर थीम पर बना है दुर्गा पूजा पंडाल

tata steel initiative : टाटा स्टील ने ठेका कर्मचारियों के लिए लांच किया ऐप श्रम लाभ, डिजिटल सुविधा से ठेका कर्मचारियों को सशक्त बनाने की पहल

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News