• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, August 30, 2026
25 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

janmashtmi-जन्माष्टमी कब मनायें, जानें, जमशेदपुर में कई जगहों पर कार्यक्रम बंद किये गये, जाने कब और कैसे मनाये जन्माष्टमी

janmashtmi-जन्माष्टमी कब मनायें, जानें, जमशेदपुर में कई जगहों पर कार्यक्रम बंद किये गये, जाने कब और कैसे मनाये जन्माष्टमी
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जन्माष्टमी का त्योहार पूरे देश भर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के उत्सव के रूप में मनाया जाता है. हिन्दू धर्म के अनुसार जन्माष्टमी भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को शुभ मानते हुए इस बार जन्माष्टमी 2020 की तारीख को लेकर कई मत हैं. कुछ लोगो का कहना है कि जन्माष्टमी 11 अगस्त, मंगलवार की है जबकि अन्य बुद्धिजीवियों का मत है कि जन्माष्टमी 12 अगस्त को है. हालांकि, 12 अगस्त को जन्माष्टमी मनाना श्रेष्ठ रहेगा. मथुरा और द्वारका में 12 अगस्त को भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसको लेकर अभी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. आचार्य राजेश पाठक की ओर से यह जानकारी दी गयी.
दो दिनों को लेकर उलझन में है लोग
दरअसल ये मत स्मार्त और वैष्णवों के विभिन्न मत होने के कारण तिथियां अलग-अलग बताई जा रही हैं. भक्त दो प्रकार के होते हैं -स्मार्त और वैष्णव. स्मार्त भक्तों में वह भक्त हैं जो गृहस्थ जीवन में रहते हुए जिस प्रकार अन्य देवी-देवताओं का पूजन, व्रत स्मरण करते हैं. उसी प्रकार भगवान श्रीकृष्ण का भी पूजन करते हैं। जबकि वैष्णवों में वो भक्त आते हैं जिन्होंने अपना जीवन भगवान श्रीकृष्ण को अर्पित कर दिया है. वैष्णव श्रीकृष्ण का पूजन भगवद्प्राप्ति के लिए करते हैं. स्मार्त भक्तों का मानना है कि जिस दिन तिथि है उसी दिन जन्माष्टमी मनानी चाहिए. स्मार्तों के मुताबिक अष्टमी 11 अगस्त को है जबकि वैष्णव भक्तों का कहना है कि जिस तिथि से सूर्योंदय होता है पूरा दिन वही तिथि होती है. इस अनुसार अष्टमी तिथि में सूर्योदय 12 अगस्त को होगा. मथुरा वृन्दावन और द्वारका में 12 अगस्त को जन्माष्टमी मनाई जाएगी जबकि उज्जैन, जगन्नाथ पुरी और काशी में 11 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव मनाया जाएगा.
अष्टमी तिथि आरम्भ – 11 अगस्त 2020, मंगलवार, सुबह 09 बजकर 06 मिनट से
अष्टमी तिथि समाप्त – 12 अगस्त 2020, बुधवार, सुबह 11 बजकर 16 मिनट तक
जन्माष्टमी पूजा का शुभ मुहूर्त
ज्योतिषियों के अनुसार इस साल जन्माष्टमी के दिन कृतिका नक्षत्र लगा रहेगा. साथ ही चंद्रमा मेष राशि मे और सूर्य कर्क राशि में रहेगा. कृतिका नक्षत्र में राशियों की इस ग्रह दशा के कारण वृद्धि योग भी बन रहा है. आचार्यों ने 12 अगस्त यानी वैष्णव जन्माष्टमी के दिन का शुभ समय बताया है. उनके अनुसार बुधवार की रात 12 बजकर 5 मिनट से लेकर 12 बजकर 47 मिनट तक पूजा का शुभ समय है इसलिये 12 अगस्त को ही जन्माष्टमी मनाये.
हिंदुओं के प्रमुख त्‍योहारों में से एक जन्‍माष्‍टमी को बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है. महीनों पहले से भक्‍त अपने भगवान के जन्‍मोत्‍सव को मनाने की तैयारियां शुरू कर देते हैं. अधर्म का नाश करने और मानवता के कल्‍याण के लिए भगवान विष्‍णु ने कृष्‍ण के रूप में भाद्र मास के कृष्‍ण पक्ष की अष्‍टमी को देवकी की कोख से जन्‍म लिया था. इस उपलक्ष्‍य में भक्‍त उपवास रखकर और मंगल गीत गाकर भगवान कृष्‍ण का लड्डू गोपाल के रूप में जन्‍म करवाते है.
पूजन सामग्री
भगवान कृष्ण की पूजा सामग्री में एक खीरा, एक चौकी, पीला साफ कपड़ा, बाल कृष्ण की मूर्ति, एक सिंहासन, पंचामृत, गंगाजल, दही, शहद, दूध, दीपक, घी, बाती, धूपबत्ती, गोकुलाष्ट चंदन, अक्षत (साबुत चावल), तुलसी का पत्ता, माखन, मिश्री, भोग सामग्री.
श्रृंगार सामग्री
बाल गोपाल के जन्म के बाद उनके श्रृंगार के लिए इत्र, कान्हा के नए पीले वस्त्र, बांसुरी, मोरपंख, गले के लिए वैजयंती माता, सिर के लिए मुकुट, हाथों के लिए कंगन रखें. बाल गोपाल का जन्म रात में 12 बजे के बाद होगा. सबसे पहले आप दूध से उसके बाद दही, फिर घी, फिर शहद से स्नान कराने के बाद गंगाजल से अभिषेक किया जाता है, ऐसा शास्त्रों में वर्णित है. स्नान कराने के बाद पूरे भक्ति भाव के साथ एक शिशु की तरह भगवान के लड्डूगोपाल स्‍वरूव को लगोंटी अवश्‍य पहनाएं. जिन चीजों से बाल गोपाल का स्नान हुआ है, उसे पंचामृत बोला जाता है। पंचामृत को प्रसाद के रूप में बांटा जाता है। फिर भगवान कृष्ण को नए वस्त्र पहनाने चाहिए. भगवान के जन्म के बाद के मंगल गीत भी गाएं. कृष्णजी को आसान पर बैठाकर उनका श्रृंगार करना चाहिए. उनके हाथों में कंगन, गले में वैजयंती माला पहनाएं. फिर उनके सिर पर मोरपंख लगा हुआ मुकुट पहनाएं और उनकी प्यारी बांसुरी उनके पास रख दें। अब उनको चंदन और अक्षत लगाएं और धूप-दीप से पूजा करनी चाहिए। फिर माखन मिश्री के साथ अन्य भोग की सामग्री अर्पण करें। ध्यान रहे, भोग में तुलसी का पत्ता जरूर होना चाहिए। भगवान को झूले पर बिठाकर झुला झुलाएं और नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की गाएं। साथ ही रातभर भगवान की पूजा करनी चाहिए.
छोटा गोविंदपुर मटकी फोड़ कार्यक्रम नहीं करने का फैसला
छोटा गोविंदपुर कृष्णा बॉयज कमेटी द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले मटकी फोड़ कार्यक्रम को इस बार कमेटी के सदस्यों आयोजित नहीं करने का फैसला लिया गया. भूमि पूजन के शुभ अवसर पर समिति के संरक्षक बंटी सिंह ने बताया कि करोना महामारी को देखते हुए समिति ने इस प्रकार का फैसला लिया है कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर कृष्णा बॉयज कमेटी कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन विगत 13 वर्षों से कर रही है लेकिन इस वर्ष करोना महामारी को देखते हुए किसी भी प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन समिति नहीं करेगी लेकिन केवल धार्मिक कार्य का निर्वहन करते हुए समिति भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना दिनांक 11 /8/ 2020 दिन मंगलवार रात्रि 12:00 बजे से किया जाएगा जिसमें केवल सीमित की कुछ सदस्य ही भाग ले पाएंगे सोशल डिस्टेंस और सरकार द्वारा बनाए गए गाइडलाइन का पालन पूरी तरह से किया जाएगा.

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur crime : बर्मामाइंस में चापड़बाजी, युवक गंभीर, देखिये – video
खबर

Jamshedpur crime : बर्मामाइंस में चापड़बाजी, युवक गंभीर, देखिये – video

August 30, 2026
Jamshedpur mgm hospital womens fight : एमजीएम अस्पताल में दो महिलाओ के बीच विवाद बढ़ा, पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप
खबर

Jamshedpur mgm hospital womens fight : एमजीएम अस्पताल में दो महिलाओ के बीच विवाद बढ़ा, पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप

August 30, 2026
Jamshedpur ssp review meeting : लंबित कांडों के निष्पादन को लेकर एसएसपी ने की समीक्षा बैठक, पुलिस अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
खबर

Jamshedpur ssp review meeting : लंबित कांडों के निष्पादन को लेकर एसएसपी ने की समीक्षा बैठक, पुलिस अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

August 29, 2026
Next Post

tata-motors-good-initiative-टाटा मोटर्स में फाइव लीटर इंजन का बीएस- सिक्स मॉडल का डिस्पैच, प्लांट हेड ने कहा-बीएस सिक्स इंजन को टाटा मोटर्स में ही किया जाएगा एसेंबल

jamshedpur-police-officer-gun-shot-death-जमशेदपुर पुलिस लाइन में असिस्टेंट पुलिस सब इंस्पेक्टर की जिस पिस्तौल से गोली चली, वह पुलिस की सर्विस रिवाल्वर नहीं थी, कहां से कैसे आया बाहरी पिस्तौल, क्या है असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर का राज, जानने के लिए पुलिस कर रही मेहनत, पत्नी व परिजनों से हो रही पूछताछ-video-देखिये-video

jamshedpur-police-officer-gun-shot-death-जमशेदपुर पुलिस लाइन में असिस्टेंट पुलिस सब इंस्पेक्टर की जिस पिस्तौल से गोली चली, वह पुलिस की सर्विस रिवाल्वर नहीं थी, कहां से कैसे आया बाहरी पिस्तौल, क्या है असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर का राज, जानने के लिए पुलिस कर रही मेहनत, पत्नी व परिजनों से हो रही पूछताछ-video-देखिये-video

tata-steel-टाटा स्टील में कोरोना को लेकर हाइ अलर्ट, ठेका मजदूरों और ठेकेदारों की इंट्री के लिए नये नियम लगाये गये, ठेका कर्मचारी अगर भेजे जायेंगे क्वारंटीन तो मिलेगा पूरा वेतन, सोशल डिस्टेंसिंग के बीच मनेगा स्वतंत्रता दिवस, जानें क्या है टाटा स्टील का नया गाइडलाइन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamshedpur rural-सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मानुषमुड़िया के हेडमास्टर का निधन, शोक की लहर

Jamshedpur incident : टेल्को में मारपीट के दौरान पिस्टल लहराने का आरोप, युवक ने दूसरे दुकान में घुसकर बचाई जान, देखिए – video

jamshedpur rural sports-चाकुलिया के पाकुड़िया में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, किरण एफसी ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया

jamshedpur rural sports-चाकुलिया के दुधियाशोल गांव में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू, उद्घाटन मैच में मनजीत एकादश ने बाजी मारी, विजेता को 3 लाख व उपविजेता को मिलेगा दो लाख का पुरस्कार

Xavier public school : जेवियर पब्लिक स्कूल छोटा गोविंदपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर विद्यार्थियों में दिखा विशेष उत्साह, क्विज प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur rural-सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मानुषमुड़िया के हेडमास्टर का निधन, शोक की लहर

Jamshedpur incident : टेल्को में मारपीट के दौरान पिस्टल लहराने का आरोप, युवक ने दूसरे दुकान में घुसकर बचाई जान, देखिए – video

jamshedpur rural sports-चाकुलिया के पाकुड़िया में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, किरण एफसी ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया

jamshedpur rural sports-चाकुलिया के दुधियाशोल गांव में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू, उद्घाटन मैच में मनजीत एकादश ने बाजी मारी, विजेता को 3 लाख व उपविजेता को मिलेगा दो लाख का पुरस्कार

Xavier public school : जेवियर पब्लिक स्कूल छोटा गोविंदपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर विद्यार्थियों में दिखा विशेष उत्साह, क्विज प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Jamshedpur suicide : सीतारामडेरा में किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, रक्षाबंधन के लिए तीन दिन पहले ही ओडिशा से लौटा था घर

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News