चाईबासा : पूर्व सांसद सालखन मुर्मू ने सोमवार को आदिवासी समाज में शांति और प्रगति के लिए कोल्हान आयुक्त को ज्ञापन सौंपा. सालखन मुर्मू ने ज्ञापन के माध्यम से आयुक्त मनोज कुमार को जानकारी दी कि कोल्हान और झारखंड के लगभग सभी आदिवासी गांव समाज में नशा, अंधविश्वास, डायन प्रथा, ईर्ष्या द्वेष, आदिवासी महिला विरोधी मानसिकता और बहुमूल्य वोट की खरीद बिक्री की परंपरा चल रही हैं. (नीचे भी पढ़ें)
बतौर सालखन इसके कई कारण हैं. उनमें से एक आदिवासी स्वशासन व्यवस्था हैं. इसके माध्यम से माझी परगना और मानकी मुंडा में शामिल अधिकांश लोग अनपढ़ और कानून से अनभिज्ञ हैं. नशा करने वाले लोग प्रमुख पदों पर आसीन हैं. साथ ही उन्होंने बताया कि आदिवासी सेंगेल अभियान के तहत महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया है. जिसका संज्ञान उन्होंने लिया है. सालखन ने आयुक्त मनोज कुमार से आग्रह किया है कि वे इस संबंध में उचित कार्रवाई करें.



