Home झारखंड विधानसभा चुनाव-2019

छठ पर दिखा Election effect-मुख्यमंत्री, मंत्री, विपक्ष से लेकर हर किसी ने छठ घाट पर दी उगते सूर्य को अर्घ्य, छठ पर्व शांतिपूर्ण संपन्न

अपनी पत्नी, बेटे, बहु के साथ मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दिया भगवान सूर्य को अर्घ्य.

जमशेदपुर : लोक आस्था का महापर्व छठ उदीयमान भगवान भाष्कर को अर्घ्य के साथ संपन्न हो गया. एक अनुमान के अनुसार जमशेदपुर और आसपास के इलाकों में लगभग ढाई लाख व्रतियों ने छठ व्रत किया. वही इस दौरान जमशेदपुर में सुरक्षा के चाक-चौबंद प्रबंध किए गए थे. जमशेदपुर की दोनों प्रमुख नदियां खरकई और स्वर्णरेखा नदी घाटों में अभूतपूर्व प्रबंध किए गए थे. कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली. वही भगवान भाष्कर की आराधना में मुख्यमंत्री भी पूरी तरह से लीन. रहे जहां पहले दिन से ही मुख्यमंत्री लगातार छठ महापर्व का प्रसाद ग्रहण करने के साथ व्रतियों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो इसका ख्याल रखा. एक ओर जहां पहली बार मुख्यमंत्री ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को सिदगोड़ा के सूर्य मंदिर में अर्ध्य दिया वही उदीयमान भगवान भाष्कर को भी पूरे परिवार के साथ निष्ठा और पवित्रता के साथ अर्ध्य दिया.

सेवा शिविर में मुख्यमंत्री के खिलाफ मोरचा खोलने वाले अभय सिंह.

वही इस दौरान मुख्यमंत्री की पत्नी रुक्मणी देवी पूरे बिहारी परिधान में नजर आयीं. जहां मुख्यमंत्री सूर्योदय से पहले भगवान भास्कर की आराधना में जुटे रहे वहीं सूर्योदय के साथ मुख्यमंत्री परिवार सहित भगवान भाष्कर को अर्घ्य कर परिवार, समाज देश और राज्य के खुशहाली की कामना की. दूसरी ओर, जमशेदपुर पूर्वी से झाविमो के प्रत्याशी अभय सिंह ने भी भक्तों के बीच समय व्यतीत किया और उन्होंने भी लोगों के बीच सेवा कर व्रतियों से आर्शीवाद लिया. इसी तरह ईंचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने भी समाजसेवा की.

आदित्यपुर में लोगों के बीच सेवा करते ईंचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह.

आदित्यपुर स्थित जयप्रकाश उद्यान में उन्होंने गरीबों के बीच कंबल वितरण किया. कंबल वितरण के दौरान करीब 500 लोगों को उन्होंने आने वाले ठंड के मौसम को लेकर बड़ी राहत देने की कोशिश की. इसी तरह मानगो समेत आसपास के इलाके में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक और मंत्री सरयू राय ने भी लोगों के साथ छठ पर्व मनाया.

मानगो में भाजपा नेता विकास सिंह द्वारा लगाये गये शिविर में मं4ी सरयू राय.

इस दौरान उन्होंने नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर छठव्रतियों की सेवा की. भारतीय जनता पार्टी मानगो मंडल की ओर से अमर शहीद खुदीराम बोस चौक पर छठ व्रत धारियों के लिए सेवा शिविर का आयोजन किया गया. इस सेवा शिविर में छठ व्रतधारियों के लिए शाम के समय गाय का दूध ,दातुन ,अगरबत्ती ,कपूर ,माचिस, गेंदा फूल का माला ,निशुल्क वितरण किया गया. प्रातः बेला शिविर में चाय के साथ महा भंडारे का आयोजन हुआ. इस भंडारे का उद्घाटन क्षेत्र के विधायक सह मंत्री सरयू राय ने किया भंडारे में लगभग 5000 लोगों को पूड़ी सब्जी हलवा और जलेबी का वितरण किया गया छठ व्रत धारियों को और उनके परिवार वाले को भी प्रसाद रूपी भोजन कराया गया ।कार्यक्रम में प्लास्टिक का उपयोग कहीं नहीं किया गया सारा सामग्री कागज के बनाए हुए बर्तनों में वितरण किया गया। कार्यक्रम खत्म होने के बाद भाजपाइयों ने पूरे कार्यक्रम स्थल की सफाई अपने किया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरयू राय ,विकास सिंह ,राजेश साहू ,प्रोफेसर यू पी सिंह ,मनोज सिंह, लाला जोशी ,राम कुशवाहा ,संतोष चौहान, विनय कुमार ,संजय सिंह गोविंद राव ,हरी लाल साहू ,अंकेश श्रीवास्तव ,विजय सिंह ,गोपाल प्रसाद संजय बर्मन, रितु विश्वकर्मा, प्रेम दीक्षित छोटेलाल प्रसाद, प्यारे लाल शाह, दुर्गा दत्ता मुख्य रूप से शामिल हुए .

कदमा नील सरोवर में लोगों की सेवा करने के लिए खड़े पूर्व मंत्री बन्ना गुपता.

इसी तरह कदमा के नील सरोवर में पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता बन्ना गुप्ता ने लोगों की सेवा की. यहां सेवा शिविर में वे खुद प्रसाद वितरित कर रहे थे जबकि लोगों की सेवा के लिए तत्पर नजर आये.

NO COMMENTS

Leave a ReplyCancel reply

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Exit mobile version