Home झारखंड विधानसभा चुनाव-2019

जनता दल यूनाइटेड की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में छाया झारखंड के आपसी घमासान का मुद्दा, युवा जदयू प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाये गये निर्मल सिंह, बनाये गये राष्ट्रीय महासचिव, युवा जदयू के नये प्रदेश अध्यक्ष बने अभय महतो

जमशेदपुर : जनता दल यूनाइटेड की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में झारखंड का मुद्दा छाया रहा. पिछले दिनों जमशेदपुर में जदयू के प्रदेश स्तरीय बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद सालखन मुर्मू के समक्ष विरोध करना निर्मल सिंह को महंगा पड़ा. इस दौरान युवा जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह द्वारा किये गये हमले की शिकायत सालखन मुर्मू ने की, जिसके बाद राष्ट्रीय कार्यसमिति की ओर से निर्मल सिंह को उनके पद से हटा दिया, जिसके बाद युवा जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार ने निर्मल सिंह को युवा जनता दल यूनाइटेड का राष्ट्रीय महासचिव मनोनित कर दिया जबकि प्रदेश संयोजक के पद पर लोहरदग्गा के अभय कुमार महतो का पदस्थापन क दिया गया. बताया जाता है कि राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में सालखन मुर्मू ने खुले तौर पर युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष की शिकायत कर दी, जिसके बाद यह कार्रवाई करते हुए उनको प्रोमोशन दिया गया और नया प्रदेश संयोजक बनाया गया.

NO COMMENTS

Leave a ReplyCancel reply

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Exit mobile version