जमशेदपुर : झारखंड के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अपना दमखम लगाया है. इस कड़ी में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मंगलवार को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने काली पूजा, गोवर्धन पूजा, भैया दूज, चित्रगुप्त पूजा समेत अन्य की बधाई दी. इस दौरान मुख्यमंत्री ने इस पर्व के माध्यम से किस तरह समाज से हर व्यक्ति जुड़ता है, इस कारण इस पर्व को भव्य बनाने की जरूरत है.
इसी तरह केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी यहां मीडिया से बातचीत की. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि झारखंड में फिर से भाजपा की ही सरकार बनेगी.
जनता मान चुकी है कि विकास के लिए भाजपा का ही साथ देना होगा और इस कड़ी में हरियाणा और महाराष्ट्र में भी भाजपा की ही सरकार बन रही है. पूरे देश के साथ भाजपा की सरकार झारखंड में भी पूरे बहुमत के साथ आयेगा, ऐसी उम्मीद है.