जमशेदपुर : इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने रांची, जमशेदपुर समेत झारखंड के कई जिले में एक साथ छापामारी की है. यह छापामारी आयकर विभाग के अनुसंधान शाखा ने की है. बाबा राइस मिल समूह से जुड़े लोगों के यहां यह छापामारी अहले सुबह शुरू की गयी. करीब एक दर्जन से अधिक स्थानों पर यह छापामारी चल रही है. जमशेदपुर के एक कारोबारी के सीएच एरिया स्थित आवास में छापामारी की है. बताया जाता है कि वे लोग चावल का कारोबार करते है. (नीचे भी पढे़ं)
जमशेदपुर के अलावा हजारीबाग और बिहार के भी कुछ जिलों में यह छापामारी की जा रही है. बताया जाता है कि बाबा राइस मिल के कारोबारियों द्वारा आय से अधिक संपत्ति रखने और आय को छिपाने का आरोप है. कई सारे दस्तावेज भी जब्त किये गये है. कारोबारी से जुड़े सारे लोगों के आवास, कार्यालय और अन्य ठिकानों को खंगाला जा रहा है. बिहार के औरंगाबाद में भी यह छापामारी की जार ही है. महाराजगंज रोड स्थित धान कारोबारी विश्वजीत जायसवाल के आवास पर यह छापामारी की गयी है. राइस मिल के संचालक नितेश कुमार भी आयकर विभाग के रडार पर है.



