धनबाद : झारखंड के धनबाद से बिहार के नवादा जा रही यात्रियों से भरी बस सोमवार सुबह दुर्घटना ग्रस्त हो गयी. यात्रियों से भरी बस काफी तेज रफ्तार में थी. वहीं बस ने पीछे से छड़ लदे ट्रेलर को टक्कर मार दी. इससे बस में सवार 15 लोग घायल हो गए है. वहीं पांच को गंभीर चोटे आई है. यात्रियों ने बताया कि बस का ड्राइवर काफी तेज रफ्तार में बस चला रहा था. घटना धनधारी के पास की है. जहां बस और ने पीछे से छड़ लदे ट्रेलर को टक्कर मार दी. दुर्घटना के बाद अफरा-तफरी मच गयी. इस घटना में बस का एक तरफ का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं लोगों ने बताया कि सरकारी एंबुलेंस के लिए कई बार फोन किया गया परंतु किसी प्रकार की सहायता नहीं मिली. जिसके बाद घायलों ने निजी वाहनों से प्राइवेट और सरकारी अस्ताल में भर्ती हुए है. वहीं घटना स्थल पर पुलिस पहुंच चुकी है और मामले की जांच कर रही है.




