रांची : झारखंड सरकार के कैबिनेट की बैठक 27 अक्तूबर को बुलायी गयी है. काफी लंबे समय के अंतराल के बाद यह कैबिनेट की मीटिंग बुलायी गयी है, जिसमें कई सारी लंबित मामलों का निबटारा होगा. दरअसल, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी मां के निधन के बाद से लगातार अपने गांव रामगढ़ के नेमरा में ही थे. वहां उनके सारे अंतिम क्रियाक्रम करने के बाद लौटे है, जिसके बाद उन्होंने मंगलवार 27 अक्तूबर को मीटिंग बुला ली है. दोपहर तीन बजे से यह मीटिंग झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन )स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी.








