जमशेदपुर : झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश महेश चंद्र शौनक शुक्रवार शाम 4 बजे के करीब जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय पहुंचे. उनके साथ झारखंड उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल एवं विशिष्ट अतिथि मौजूद थे. जमशेदपुर के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडे ने जिले के अन्य न्यायिक पदाधिकारियों के साथ उनका स्वागत किया. (नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर जमशेदपुर जिला बार संघ के अधिवक्ताओं की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सह स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ल ने मुख्य न्यायाधीश को शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत एवं उनसे शिष्टाचार भेंट की. इस औपचारिक मुलाकात में जिला बार संघ के कोषाध्यक्ष जयप्रकाश भक्त, संयुक्त सचिव प्रशासनिक विनीता सिंह, कार्यकारिणी सदस्य विनीत मिश्रा के साथ ही मिथिलेश सिंह, अक्षय कुमार झा, रमेश प्रसाद, राजेश दास आदि अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे.




