
जमशेदपुर : भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआइआइ) और यंग इंडियंस का एमएसएमइ कांक्लेव आयोजित हुआ. जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित एक होटल में आयोजित दो दिवसीय एमएसएमइ कांक्लेव के जरिये नये स्टार्टअप की चुनौतियों के बारे में बारीकियों से बातचीत की गयी. इसके अलावा स्टार्टअप शुरू होने के बाद कैसी परिस्थितियों में कामकाज बंद होता है, इसके ब बारे में भी चर्चा की गयी. उदघाटन सत्र के दौरान सीआइआइ झारखंड के वाइस चेयरमैन संजय सबरवाल, सीआइआइ झारखंड के एमएसएमइ के संयोजक तापस साहू, टाटा स्टील के चीफ प्रोक्योरमेंट राणा दास, मल्टीटेक ऑटो के एमडी अतुल दुआ, सीआइआइ के पूर्व झारखंड चेयरमैन एसके बेहरा, एमएसएमइ के निदेशक पीके गुप्ता, झारखंड सरकार के आइटी व सीइओ जेसीएनएल उमेश प्रसाद शाह, मल्टीटेक कंपोनेंट के निदेशक कृष्ण कुमार खरिया समेत अन्य लोग मौजूद थे. स्टार्टअप के साथ किस तरह से नवोंवेषी कार्यों के जरिये एक नया बाजार तैयार हो सकता है, इस पर भी विस्तार से चर्चा की गयी.

छोटे और मंझोले उद्योग (एमएसएमइ) के आर्थिक समस्याओं के अलावा मंदी जैसे हालात में किस तरह सरकारी विभागों के साथ सामंजस्य स्थापित कर कैसे अपनी कंपनी को भी चलाया जा सकता है, इस पर भी विचार किया गया. इस कांक्लेव में दो दिनों तक गहन विचार मंथन होगा. इसके तहत 120 कंपनियों के लोग इसमें भाग लेंगे. 22 नवंबर को एनएमएल में सीआइआइ झारखंड, यंग इंडियंस और अटल बिहारी वाजपेयी इनोवेश़ लैब के संयुक्त तत्वावधान में स्टार्टअप कांक्लेव भी होगा, जिसमें दस सर्वश्रेष्ट स्टार्टअप को यहां प्रस्तुत किया जायेगा. इस कार्यक्रम में नीति आयोग के स्क्रीनिंग कमेटी के सहायक अध्यक्ष तुलसी तिवारी, स्टार्टअप निवेशक पुष्कर सिंह, एंजल इनवेस्टर, कोलकाता के भवेश चौधरी और मुंबई का फाइनांसियल कंसल्टेंट बालासुब्रमण्यम समेत अन्य लोग हिस्सा लेंगे. इसमें फोटो बैंक, माइ फ्यूचर बुक, सीएमडब्ल्यू, म्यूजिरियो, म्यूटब्रेक, आजम एंबा, एमेक्सिस एडुटेक, इ-ज्ञान सागर, प्रेसिजेट मशीन टूल्स, बिजी मैकेनिक, जुरूवाला, सुरदीब फूड पार्क समेत अन्य स्टार्टअप कंपनियां भाग लेंगी.



