गिरिडीह: गिरिडीह जिले के बिरनी थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतकों में एक महिला भी शामिल है. घटना के बाद पुलिस पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.(नीचे भी पढ़े)
घटना के संबंध में बताया जाता है कि गिरिडीह के बिरनी थाना अंतर्गत तेज रफ्तार पिकअप वैन ने तीन लोगों को रौंद दिया, जिससे दो लोगों की मौत हो गयी. जबकि एक मजदूर गंभीर रुप से घायल हो गया.घटना के बाद चालक वाहन को लेकर फरार हो गया. पुलिस आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने मे जुट गयी है. बताया जाता है कि तीन लोग मजदूरी करने के लिए पैदल ही जा रहे थे. इस दौरान तेज रफ्तार पिकअप वैन ने रौंद दिया.







