
जमशेदपुर : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री सह जमशेदपुर पश्चिम के विधायक बन्ना गुप्ता औचक निरीक्षण करने के लिए परसुडीह खासमहल स्थित सदर अस्पताल पहुंचे. उन्होंने सदर अस्पताल का निरीक्षण किया. पूरे कामकाज को देखा. चिकित्सक और कर्मचारी ड्यूटी पर है या नहीं, यह देखा जबकि कैंटीन की व्यवस्था को भी देखा. इन लोगों ने मरीजों की स्थिति की भी जानकारी ली जबकि यह भी देखा कि मरीजों को किसी तरह की कोई दिक्कत तो नहीं हो रही है. इस दौरान उन्होंने सिविल सर्जन से लेकर तमाम चिकित्सकों से काफी देर बातें की और जानकारी ली कि वहां संचालन में किस तरह की दिक्कतें आ रही है.

स्वास्थ्य मंत्री ने यहां कैंटीन का खाना खुद खाया भी और देखा कि क्या स्थिति है और खाने की क्वालिटी कैसी है. वहां के खाने की क्वालिटी पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने संतोष जताया. मंत्री ने बताया कि रोल मॉडल के रुप में सदर अस्पताल को विकसित किया जायेगा जबकि राज्य में टेस्टिंग की सुविधाओं को भी बढ़ाया जायेगा. ट्रूनेट मशीन को भी स्थापित कराया जा रहा है जबकि बीएसएल लैब की भी स्थापना की जा रही है. पलामू में पहले ही खुल गया था जबकि दुमका और देवघर में फिर से खुलेगा. इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गयी है.
बन्ना गुप्ता के नये आप्त सचिव बने ओमप्रकाश
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने मानगो बिग बाजार नीलगिरी कॉलोनी के रहने वाले ओम प्रकाश सिंह को अपना आप्त सचिव नियुक्त कर दिया है. उनको बाहरी कोटा से आप्त सचिव बनाया गया है. ओमप्रकाश सिंह काफी लंबे समय से स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के साथ जुड़े हुए है. उनकी नियुक्ति का आदेश निर्गत किया जा चुका है.








