
जमशेदपुर : झारखंड क्षत्रिय महिला संघ द्वारा वर्चुअल सावन महोत्सव का आयोजन किया गया. इस दौरान क्षत्रिय सावन क्वीन कांटेस्ट का भी आयोजन किया गया. क्षत्रिय सावन प्रतियोगिता में अलग-अलग इकाइयों से चुनकर के 12 प्रतिभागी आई थी, जिसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय का चयन किया गया.

कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष कविता परमार और महासचिव मंजू सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन करके किया गया. उसके बाद स्वागत भाषण के उपरांत कार्यक्रम की शुरुआत की गई. प्रतियोगिता को पांच राउंड में बांटा गया था, जिसमें पहला परिचय सत्र, दूसरा रैंप वॉक, तीसरा परफॉर्मेंस राउंड, चौथा प्रश्नोत्तरी सत्र और पांचवा ओवरऑल गेटअप था.

जज के रूप में पुणे से उद्यमी और समाजसेवी कंचन सिंह तथा बेंगलुरु की शिक्षिका अंशु प्रिया शामिल हुई. इस वर्चुअल महोत्सव में महिलाओं ने मास्क पहनकर कोरोना से बचने का आह्वान किया. स्टे होम स्टे सेफ की अपील कर लोगों को जागरूक किया गया.

क्षत्रिय सावन के रूप में प्रथम स्थान पर अभिलाषा सिंह आरआईटी से, द्वितीय स्थान पर मनीषा सिंह कदमा से तथा तृतीय स्थान पर प्रीति चौहान सिदगोड़ा और साकची की साक्षी सिंह संयुक्त रुप से चुनी गई.

कार्यक्रम को सफल बनाने में सारी इकाइयों के अध्यक्ष और केंद्रीय पदाधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा. इस दौरान काफी मस्ती क्षत्रिय महिलाओं ने किया और संकल्प लिया कि कोरोना को मात देना है.







