• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, October 10, 2026
22 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jharkhand med tech innovation day : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ‘मेड टेक इनोवेशन डे’ कार्यक्रम में हुए सम्मिलित, ‘डिस्ट्रिक्ट सैंडबॉक्स’ का किया शुभारंभ, बोले – स्वास्थ्य क्षेत्र में नवाचार और एआई ही भविष्य, 745 ‘अबुआ मेडिकल स्टोर’ खोलने की योजना

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रांची : भारतीय विकास ट्रस्ट (बीवीटी) ने पीएच्रआइए फाउंडेशन के सहयोग से रांची स्थित होटल बीएनआर चाणक्य में ‘मेड टेक इनोवेशन डे’ का आयोजन किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रिमोट का बटनदबाकर ‘डिस्ट्रिक्ट सैंडबॉक्स’ पहल का शुभारंभ किया. यह पहल स्वास्थ्य क्षेत्र में नई तकनीकों और नवाचारों के परीक्षण, मूल्यांकन तथा व्यापक उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई है. भारतीय विकास ट्रस्ट और पीएचआइए फाउंडेशन द्वारा संचालित “डिस्ट्रिक्ट सैंडबॉक्स” इनोवेटर्स को वास्तविक सार्वजनिक स्वास्थ्य परिस्थितियों में अपनी चिकित्सा तकनीकों का परीक्षण करने का अवसर देगा. इससे ऐसे समाधानों के प्रभाव का आकलन किया जा सकेगा और उनके व्यापक उपयोग का मार्ग प्रशस्त होगा. इस पहल का उद्देश्य झारखंड के स्वास्थ्य नवाचार इकोसिस्टम को मजबूत बनाना और विशेष रूप से ग्रामीण, जनजातीय तथा वंचित समुदायों के स्वास्थ्य परिणामों में सुधार लाना है. (नीचे भी पढ़े)

उद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि मैं भारतीय विकास ट्रस्ट, पीएचआइए फाउंडेशन और उनके सभी सहयोगियों को झारखंड में इस पहल को लाने तथा सहयोग और नवाचार को बढ़ावा देने वाला मंच तैयार करने के लिए बधाई देता हूं. झारखंड इनोवेटर्स के लिए अपार संभावनाएं प्रस्तुत करता है, जहां वे स्थानीय जरूरतों और परिस्थितियों के अनुरूप व्यावहारिक समाधान विकसित कर सकते हैं, जो लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकें, विशेष रूप से हमारे जनजातीय और ग्रामीण समुदायों में. स्वास्थ्य क्षेत्र आज पूरी दुनिया के लिए एक बड़ी चुनौती है और झारखंड जैसी भौगोलिक व सामाजिक परिस्थितियों वाले राज्य में तकनीक और नवाचार की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है. राज्य के दूरदराज और आदिवासी इलाकों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है. मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य क्षेत्र में एआई, बायो-इंजीनियरिंग और रियल-टाइम डेटा के बढ़ते उपयोग पर जोर देते हुए कहा कि भविष्य की स्वास्थ्य व्यवस्था तकनीक-आधारित होगी. उन्होंने वहां मौजूद कई नवाचारों की सराहना की और कहा कि स्टार्टअप्स व शोधकर्ताओं द्वारा विकसित तकनीकों को धरातल तक पहुंचाने में राज्य सरकार हर संभव सहयोग करेगी. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कार्यक्रम में प्रदर्शित बिना फिल्म वाली पोर्टेबल डिजिटल एक्स-रे मशीन का अवलोकन किया. (नीचे भी पढ़े)

इस आधुनिक तकनीक को आइआइटी धनबाद के पूर्व छात्रों द्वारा विकसित किया गया है. इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक श्री शशि प्रकाश झा, वरिष्ठ सरकारी अधिकारी, सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ, इनोवेटर्स, स्वास्थ्यकर्मी और विकास क्षेत्र के साझेदार भी उपस्थित थे. सभा को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में स्वास्थ्य क्षेत्र में तेजी से विकास हुआ है. उन्होंने मेडिकल कॉलेजों, एमबीबीएस और पीजी सीटों में बढ़ोतरी तथा डॉक्टरों की नियुक्ति को सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया. मंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ाने के लिए नए मॉडल पर काम किया जा रहा है. उन्होंने एआई-आधारित स्वास्थ्य सेवाओं और प्रस्तावित एआई कॉन्फ्रेंस का भी उल्लेख किया. साथ ही 745 ‘अबुआ मेडिकल स्टोर’ खोलने की योजना की जानकारी दी. उन्होंने स्वास्थ्य और शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील करते हुए स्वास्थ्य क्षेत्र में नवाचार और तकनीक को बढ़ावा देने का भरोसा दिलाया. कार्यक्रम में दो पैनल चर्चा भी आयोजित की गईं. (नीचे भी पढ़े)

इनमें सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली के लिए मेडटेक समाधान विकसित करने की प्रक्रिया तथा सरकार, इनोवेटर्स, स्वास्थ्य संस्थानों और विकास साझेदारों के बीच सहयोग के माध्यम से स्वास्थ्य नवाचारों को तेजी से अपनाने और उनके विस्तार के उपायों पर चर्चा की गई. डिस्ट्रिक्ट सैंडबॉक्स के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पीएचआईए फाउंडेशन के कार्यकारी निदेशक जॉनसन टोपनो ने कहा, “डिस्ट्रिक्ट सैंडबॉक्स सरकार, इनोवेटर्स, शोधकर्ताओं और समुदायों को एक साथ लाकर झारखंड की स्वास्थ्य प्राथमिकताओं से जुड़ी चुनौतियों के समाधान का परीक्षण करने और उन्हें बेहतर बनाने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है. हमें उम्मीद है कि यह पहल ऐसे नवाचारों को तेजी से अपनाने में मदद करेगी, जो व्यापक स्तर पर लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकें।” डिस्ट्रिक्ट सैंडबॉक्स, बीवीटी और पीएचआईए फाउंडेशन के व्यापक नवाचार इकोसिस्टम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो आशाजनक स्वास्थ्य तकनीकों को परीक्षण और मूल्यांकन के बाद व्यापक उपयोग एवं विस्तार तक पहुँचाने का मार्ग प्रशस्त करेगा.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

Jamshedpur durga puja pandal electricity rate chart – दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर के पंडालों में अस्थायी बिजली कनेक्शन का दर चार्ट जारी, जानें 10 किलोवाट तक के रेट लिस्ट
खबर

Jamshedpur durga puja pandal electricity rate chart – दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर के पंडालों में अस्थायी बिजली कनेक्शन का दर चार्ट जारी, जानें 10 किलोवाट तक के रेट लिस्ट

October 10, 2026
Horoscope Know Your Day Saturday 10th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 10 अक्टूबर 2026
खबर

Horoscope Know Your Day Saturday 10th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 10 अक्टूबर 2026

October 9, 2026
Jamshedpur fight : साकची बाजार में पार्किंग को लेकर मारपीट, हंगामा
खबर

Jamshedpur fight : साकची बाजार में पार्किंग को लेकर मारपीट, हंगामा

October 9, 2026
Next Post
tata steel uisl dengue alert : विश्व डेंगू दिवस पर पलटीमार 3 कार्यशाला में डेंगू की रोकथाम के लिए 350 से अधिक हितधारक एक साथ आए, डेंगू को लेकर तैयार हुई रणनीति

tata steel uisl dengue alert : विश्व डेंगू दिवस पर पलटीमार 3 कार्यशाला में डेंगू की रोकथाम के लिए 350 से अधिक हितधारक एक साथ आए, डेंगू को लेकर तैयार हुई रणनीति

jharkhand bjp : झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने बनायी प्रवक्ता और मीडिया प्रभारी की टीम, प्रतुल शाहदेव होंगे मुख्य प्रवक्ता, अभय सिंह को भी मिली जगह

jharkhand bjp : झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने बनायी प्रवक्ता और मीडिया प्रभारी की टीम, प्रतुल शाहदेव होंगे मुख्य प्रवक्ता, अभय सिंह को भी मिली जगह

jamshedpur police action- नाबालिग लड़की को भगाने के आरोपी को पोटका पुलिस ने धर दबोचा, भेजा जेल

jamshedpur police action- नाबालिग लड़की को भगाने के आरोपी को पोटका पुलिस ने धर दबोचा, भेजा जेल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur pm mall action : पीएम मॉल पर टाटा स्टील की बड़ी कार्रवाई, पिछला दरवाजा किया सील, देखिए – video

Jamshedpur rural accident : बहरागोड़ा के मानुषमुरिया- दारीशोल सड़क पर हाइवा पलटा

Jharkhand cm mother death : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन के निधन के चलते चक्रधरपुर में जनजातीय महोत्सव स्थगित, विधायक ने दी श्रद्धांजलि

West singhbhum body found : चक्रधरपुर के इंदकाटा के पास नदी में मिला अधेड़ का शव, गुरुवार शाम से घर से था लापता

Jamshedpur dandiya night : जमशेदपुर में 17 अक्टूबर को होगा ‘डांडिया धमाल 2.0’, पहली बार सजेगी मास्करेड डांडिया नाइट

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur pm mall action : पीएम मॉल पर टाटा स्टील की बड़ी कार्रवाई, पिछला दरवाजा किया सील, देखिए – video

Jamshedpur rural accident : बहरागोड़ा के मानुषमुरिया- दारीशोल सड़क पर हाइवा पलटा

Jharkhand cm mother death : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन के निधन के चलते चक्रधरपुर में जनजातीय महोत्सव स्थगित, विधायक ने दी श्रद्धांजलि

West singhbhum body found : चक्रधरपुर के इंदकाटा के पास नदी में मिला अधेड़ का शव, गुरुवार शाम से घर से था लापता

Jamshedpur dandiya night : जमशेदपुर में 17 अक्टूबर को होगा ‘डांडिया धमाल 2.0’, पहली बार सजेगी मास्करेड डांडिया नाइट

Jamshedpur mango jam : मानगो पुल पर सुबह नौ बजे से 11 बजे तक रेंगते रहे वाहन, यातायात व्यवस्था पर उठे सवाल

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News