रांची : झारखंड में चंपई सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है. राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने चंपई सोरेन को सरकार बनाने का न्योता दे दिया है. सरकार बनाकर दस दिनों के भीतर फ्लोर टेस्ट करने को कहा है. शपथ ग्रहण समारोह कब करना है, यह चंपई सोरेन को तय करने को कहा गया है. देर रात को राज्यपाल ने चंपई सोरेन को फोन पर जानकारी दी और राजभवन आने के लिए न्योता दिया. इसके बाद चंपई सोरेन और कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम राजभवन पहुंचे, जहां राज्यपाल ने कहा कि वे लोग सरकार बनाये. चूंकि, उनके पास 43 विधायक का लिखित समर्थन है. इस कारण वे लोग सरकार बना सकते है. लेकिन उनको दस दिनों के भीतर सरकार को बहुमत साबित करना होगा. करीब 24 घंटे के बाद यह साफ हो पाया है कि सरकार चंपई सोरेन की ही बनेगी. इसके बाद अब कब शपथ ग्रहण होगी, यह जरूर सबको इंतजार होगा. गौरतलब है कि हेमंत सोरेन को जेल भेजने के बाद मुख्यमंत्री का पद खाली हो गया था. हेमंत सोरेन ने विधायक दल का नेता के तौर पर चंपई सोरेन को नियुक्त कर दिया था. (नीचे भी पढ़ें)
इसके बाद चंपई सोरेन की ओर से विधायकों का समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंपा गया था. लेकिन राजभवन ने समय मांग लिया. इसके बाद अब चंपई सोरेन को कहा गया है कि वे लोग सरकार बनाये और शपथ ग्रहण कब करना है, उसका समय भी खुद चंपई सोरेन ही बता दें. इसके बाद अब तय होगा कि कब शपथ ग्रहण होगा. चंपई सोरेन मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेंगे. उनके साथ उपमुख्यमंत्री के तौर पर आलमगीर आलम भी शपथ लेंगे. राजद के इकलौता विधायक सत्यानंद भोक्ता भी शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को होने की उम्मीद है. इस बीच चंपई सोरेन और झामुमो कांग्रेस राजद, भाकपा के विधायक एक साथ रांची के सर्किट हाउस में है. सबको हैदराबाद ले जाया जाना था, लेकिन अंतिम समय में मौसम ने साथ नहीं दिया. इसके बाद फ्लाइट से सारे विधायकों को उतारकर वापस रांची लाया गया क्योंकि मौसम खराब था. अब सरकार बनाने की पहल शुरू होगी.




