• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, October 16, 2026
26 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jharkhand officers teachers employees federation – मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड ऑफिसर्स टीचर्स इम्प्लॉइज फेडरेशन के पहले प्रांतीय अधिवेशन में हुए शामिल, मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों- कर्मचारियों से कहा – एक बेहतर कार्य प्रणाली स्थापित करें, सरकारी स्कूल इंग्लिश स्कूल से बेहतर होगा

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रांची : सरकार का चलना और चलाना एक सतत प्रक्रिया है. इस दौरान चुनौतियां आती रहेंगी और उसका समाधान भी होता रहेगा. इन सबके बीच आपको सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना होगा. आपको एक बेहतर कार्यप्रणाली स्थापित करनी होगी. यह सही है कि निर्णय लेना सरकार का काम है, लेकिन इंप्लीमेंटिंग अथॉरिटी होने के नाते उसे धरातल पर उतारना और उसे लोगों तक पहुंचाना आपका काम है. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय सभागार में नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन सिस्टम के नए स्वरूप झारखंड ऑफिसर टीचर्स फेडरेशन के पहले प्रांतीय अधिवेशन को संबोधित करते हुए ये बातें कही. उन्होंने सरकार के अंग के रूप में कार्य कर रहे सभी विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को ईमानदारी से प्रयास करने को कहा, ताकि झारखंड को सुरक्षित, विकसित और उन्नत राज्य बना सकें. (नीचे भी पढ़ें)

वैसा कार्य करें जिसे पूरे देश के सामने एक उदाहरण के रूप में पेश या जा सके
मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरी सरकार ऐसा कार्य करने की दिशा में आगे बढ़ बढ़ रही है, जो पूरे देश के लिए एक उदाहरण पेश कर सके और अन्य राज्य उसे मॉडल के रूप में अपने यहां लागू कर सके. उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि एक ऐसा झारखंड बनाएं , जहां का हर व्यक्ति अपने पैरों पर खड़ा हो सके और पूरे मान -सम्मान के साथ जीवन यापन कर सके. (नीचे भी पढ़ें)

पेंशन बुढ़ापे की लाठी होती है
मुख्यमंत्री ने कहा कि पेंशन बुढ़ापे की “लाठी” होती है. अगर यह “लाठी” आपके पास नहीं होगी तो आज के भौतिकवादी युग में आप को सहारा मिलना मुश्किल हो जाएगा. इसी सोच को ध्यान में रखते हुए सरकार ने जहां राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को लागू करने का निर्णय लिया है, वहीं समाज के सभी गरीब, पिछड़े और जरूरतमंद लोगों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान कर रही है. यूनिवर्सल पेंशन स्कीम के तहत सभी बुजुर्गों, विधवाओं, दिव्यांगों और एकल महिला को पेंशन योजना से जोड़ा जा रहा है, ताकि उनकी जिंदगी को सुरक्षित कर सके. (नीचे भी पढ़ें)

हमारी सरकार का दिल भी बड़ा है
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार का आंख -नाक- कान होने के साथ दिल भी काफी बड़ा है. आपकी समस्याओं का समाधान हो, यह हमारा प्रयास होता है। मेरा मानना है कि अगर कर्मचारी संतुष्ट नहीं होगा तो कार्य भी संतोषजनक नहीं होंगे. ऐसे में हमारी सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ आप सभी के कल्याण और इससे जुड़े मुद्दों पर निर्णय लेने का काम कर रही है.
राज्य को मजबूत करने में आपका अहम रोल
मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड अलग राज्य बनाने के लिए लंबा संघर्ष करना पड़ा. हमने राज्य तो लड़कर ले लिया, लेकिन उसे उस मुकाम तक नहीं पहुंचा सके हैं , जहां इसे होना चाहिए. उन्होंने कहा कि राज्य को अपने पैरों पर खड़ा करने और दिशा देने में सरकारी कर्मचारियों का अहम रोल है , क्योंकि आपकी पहुंच गांव-गांव तक होती है. आप अपने कार्यों को ईमानदारी के साथ पूरा करें तो झारखंड के नवनिर्माण का हमारा प्रयास जरूर साकार होगा. (नीचे भी पढ़ें)

निजी विद्यालयों से भी बेहतर होंगे सरकारी स्कूल
मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार तेजी से आगे बढ़ रही है. इस दिशा में मॉडल स्कूल स्थापित खोले जा रहे हैं. आधारभूत संरचनाओं को मजबूत किया जा रहा है. इसके साथ टीचर्स को आईआईएम जैसे बेहतरीन संस्थानों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि सरकारी विद्यालयों में भी क्वालिटी एजुकेशन मिल सके। बहुत जल्द हमारे मॉडल स्कूल ऐसे होंगे, जहां निजी विद्यालयों की तुलना में बेहतर सुविधाएं और पढ़ाई होंगी.
क्या है झारखंड ऑफिसर्स टीचर्स इंप्लाइज फेडरेशन
झारखंड ऑफिसर्स टीचर्स इंप्लाइज फेडरेशन नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन सिस्टम का नया स्वरूप है, जिसके प्रथम प्रांतीय अधिवेशन का आज आयोजन हुआ. झारखंड में पुरानी पेंशन योजना लागू होने के बाद नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन सिस्टम को नए संगठन के रूप में लाया गया है. इस फेडरेशन में राज्य सरकार के सभी अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं। आज के इस अधिवेशन में इस फेडरेशन के “लोगो” का अनावरण मुख्यमंत्री ने किया. अधिवेशन में फेडरेशन के प्रांतीय, जिला और प्रखंड स्तर के प्रतिनिधि शामिल हुए.

Developer

Developer

Related Posts

jamshedpur mla saryu roy : जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, मुख्यमंत्री की मां को दी श्रद्धांजलि
खबर

jamshedpur mla saryu roy : जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, मुख्यमंत्री की मां को दी श्रद्धांजलि

October 16, 2026
jamshedpur jugsalai nagar parishad : जुगसलाई नगर परिषद में अतिक्रमण को लेकर शिकायत, नौसीन खान ने डीसी से की कार्रवाई की मांग
खबर

jamshedpur jugsalai nagar parishad : जुगसलाई नगर परिषद में अतिक्रमण को लेकर शिकायत, नौसीन खान ने डीसी से की कार्रवाई की मांग

October 16, 2026
Jamshedpur rural narwa puja pandal inauguration : नरवा पहाड़ यूसिल कॉलोनी में यूसिल के सीएमडी ने किया दुर्गापूजा पंडाल का उद्घाटन, पूजा समिति के सदस्यों का किया उत्साह वर्धन
खबर

Jamshedpur rural narwa puja pandal inauguration : नरवा पहाड़ यूसिल कॉलोनी में यूसिल के सीएमडी ने किया दुर्गापूजा पंडाल का उद्घाटन, पूजा समिति के सदस्यों का किया उत्साह वर्धन

October 16, 2026
Next Post
Jamshedpur sastha preeti mahotsava : सास्था प्रीति महोत्सव के दौरान पूर्ण रुद्राभिषेक के मंत्रों से गूंजा धर्म सास्था मंदिर, भगवान धर्म सास्था के साथ देवों की शोभा यात्रा में उमड़े श्रद्धालु

Jamshedpur sastha preeti mahotsava : सास्था प्रीति महोत्सव के दौरान पूर्ण रुद्राभिषेक के मंत्रों से गूंजा धर्म सास्था मंदिर, भगवान धर्म सास्था के साथ देवों की शोभा यात्रा में उमड़े श्रद्धालु

Jamshedpur town administration action - जमशेदपुर के नगर निकायों का बड़ा एक्शन, 1. मानगो में प्लास्टिक को लेकर छापामारी, 2. जुगसलाई में खुले में पेशाब करते सात धराये, 3. जमशेदपुर अक्षेस ने भी चलाया प्लास्टिक के खिलाफ अभियान, 3. सोनारी और कदमा में दो भवन को जेएनएसी ने किया सील, जानें डिटेल खबर

media cricket - प्रेस क्लब के मीडिया क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा खरकई नाइटराइडर्स, फाइनल का मुकाबला रविवार को, महिला प्रदर्शनी क्रिकेट में डीसी हुई शामिल, कारपोरेट की महिलाओं ने दी महिला पत्रकारों को मात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Tata steel uisl awarded : टाटा स्टील यूआइएसएल ने डिस्कॉम्स के लिए 14वें इनोवेशन विद इम्पैक्ट अवॉर्ड्स में हासिल किया तीसरा स्थान, इन कार्यों के लिए यह सम्मान मिला

Jamshedpur police mock drill : दुर्गापूजा के मद्देनजर जमशेदपुर पुलिस ने साकची गोलचक्कर से निकाला रूट मार्च, आमबगान तक गए रूट मार्ट में हुआ मॉक ड्रिल  

Jamshedpur rural park workers on strike : चाकुलिया के आमलागोड़ा के पास वन विभाग के पार्क के मजदूरों को महीनों से वेतन नहीं, आक्रोशित मजदूरों ने वन कार्यालय में दिया धरना

Jamshedpur rural puja pandal inauguration : चाकुलिया केएनजे स्कूल में दुर्गापूजा पंडाल व रक्तदान शिविर का विधायक समीर मोहंती ने किया उद्घाटन, कमेटी के धार्मिक कार्यक्रम के साथ समाजिक कार्य करने को बताया सराहनीय

Jamshedpur zero waste pandal : जमशेदपुर में जीरो वेस्ट पंडाल प्रतियोगिता , फूल संग्रहण वाहनों को उपायुक्त, नगर आयुक्त एवं एसडीओ ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Tata steel uisl awarded : टाटा स्टील यूआइएसएल ने डिस्कॉम्स के लिए 14वें इनोवेशन विद इम्पैक्ट अवॉर्ड्स में हासिल किया तीसरा स्थान, इन कार्यों के लिए यह सम्मान मिला

Jamshedpur police mock drill : दुर्गापूजा के मद्देनजर जमशेदपुर पुलिस ने साकची गोलचक्कर से निकाला रूट मार्च, आमबगान तक गए रूट मार्ट में हुआ मॉक ड्रिल  

Jamshedpur rural park workers on strike : चाकुलिया के आमलागोड़ा के पास वन विभाग के पार्क के मजदूरों को महीनों से वेतन नहीं, आक्रोशित मजदूरों ने वन कार्यालय में दिया धरना

Jamshedpur rural puja pandal inauguration : चाकुलिया केएनजे स्कूल में दुर्गापूजा पंडाल व रक्तदान शिविर का विधायक समीर मोहंती ने किया उद्घाटन, कमेटी के धार्मिक कार्यक्रम के साथ समाजिक कार्य करने को बताया सराहनीय

Jamshedpur zero waste pandal : जमशेदपुर में जीरो वेस्ट पंडाल प्रतियोगिता , फूल संग्रहण वाहनों को उपायुक्त, नगर आयुक्त एवं एसडीओ ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Jharkhand ex cm arjun munda : प्रधानमंत्री के साथ एशियन गेम्स के खिलाड़ियों के संवाद एवं सम्मान कार्यक्रम में शामिल हुए अर्जुन मुंडा, पीएम मोदी भी हुए शामिल

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News