मेदिनीनगर (पलामू) : मनातू थाना क्षेत्र के रंगेया पंचायत अंतर्गत चुनका गांव के धगरडीहा टोला में ओझा-गुनी के संदेह में एक बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या कर दी गई. मृतक व्यक्ति की पहचान फगुनी भुईयां ( 60 वर्ष) के रूप में हुई है. आरोप है कि लाठी-डंडे से पीटकर हत्या करने के बाद आरोपियों ने शव को गांव के बाहर फेंक दिया. (नीचे भी पढ़े)
घटना की सूचना मिलते ही मनातू थाना प्रभारी विक्की कुमार मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर इंक्वेस्ट के बाद पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया. पुलिस के अनुसार, ओझा-गुनी के अंधविश्वास के कारण यह वारदात हुई है. मामले की गहन जांच की जा रही है. घटना के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तरफ से सघन छापेमारी की जा रही है.



