• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, July 25, 2026
27 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jharkhand palamu police action- पलामू में अवैध शराब की मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन, 28 पेटी शराब, स्प्रिट व अन्य सामान बरामद, चार गिरफ्तार

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X


पलामू: पलामू जिले के पांकी थाना की पुलिस ने अवैध शराब बनाने की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने मौके से करीब 28 पेटी नकली अंग्रेजी शराब, स्प्रिट व अन्य सामान बरामद किये हैं. साथ ही इस अवैध धंधे में लिप्त चार लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में पांकी थाना क्षेत्र के बंगलाडीह निवासी आरिफ अंसारी उर्फ गाडेन, एजाज आलम, नावाजयपुर थाना क्षेत्र के महुलिया निवासी सुनील प्रसाद व मनिका थाना क्षेत्र के बरवैया निवासी राहुल प्रसाद उर्फ राहुल कुमार शामिल हैं.पांकी थाना प्रभारी राजेश रंजन ने बताया कि पलामू एसपी को सूचना मिली थी कि सालमदिरी से पांकी आने वाले रास्ते से कार से नकली अंग्रेजी शराब बिहार ले जायी जा रही है. सूचना के आधार पर लेस्लीगंज (पांकी) एसडीपीओ के नेतृत्व में दो छापामारी दल बनाए गए. पुलिस ने पांकी-बलियारी रोड पर उक्त वाहन को रोका. तलाशी में वाहन से 28 पेटी नकली ओल्ड मॉन्क रम बरामद की गई.पूछताछ में वाहन सवार आरिफ व एजाज ने कबूल किया कि उनलोगों ने शराब सालमदिरी (ऐनवा-मैनवा) जंगल स्थित अवैध फैक्ट्री से लोड की है. उक्त फैक्ट्री में बड़े पैमाने पर नकली अंग्रेजी शराब का निर्माण किया जाता है. (नीचे भी पढ़े)

ADVERTISEMENT

फैक्ट्री का संचालन निर्मल यादव, राहुल प्रसाद व सुनील प्रसाद मिलकर करते हैं. वे पहले भी कई बार शराब बिहार ले जाकर बेच चुके हैं.उनकी निशानदेही पर पुलिस ने सालमदिरी जंगल में छापामारी कर अवैध शराब व शराब निर्माण में उपयोग होने वाली भारी मात्रा में सामग्री जब्त की. इसमें 384 बोतल ओल्ड मॉन्क रम, स्टर्लिंग रिजर्व की 375 एमएल की 24 बोतलें, रॉयल स्टेज की 72 बोतलें, 300 लीटर स्प्रिट, केमिकल, रैपर, खाली गैलन, बड़ा ड्रम, खाली बोतलें, दो चार चक्का वाहन, चार मोबाइल फोन समेत अन्य सामान शामिल हैं.थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार राहुल प्रसाद और सुनील प्रसाद का आपराधिक इतिहास रहा है.राहुल पर लातेहार के मनिका, बालूमाथ तथा पलामू जिले के हरिहरगंज थाना में चार मामले दर्ज हैं. वहीं, सुनील प्रसाद पर नावाजयपुर थाना में भी एक मामला दर्ज है.चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया. छापेमारी में लेस्लीगंज (पांकी) एसडीपीओ, पांकी पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी राजेश रंजन, एसआई आशुतोष रजक, रवीन्द्र राहुल साय, श्याम भगत, अनूप टोपनो, गोपाल कुमार राय, एएसआई प्रमोद कुमार राय, इंद्रदेव पासवान, रामनारायण विश्वकर्मा, रोहित कुमार, राकेश सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

Jamshedpur mgm hospital malaria death : एमजीएम अस्पताल में भर्ती ईचागढ़ की 8 वर्षीय बच्ची की मलेरिया से मौत, प्रशासन के कान खड़े
खबर

Jamshedpur mgm hospital malaria death : एमजीएम अस्पताल में भर्ती ईचागढ़ की 8 वर्षीय बच्ची की मलेरिया से मौत, प्रशासन के कान खड़े

July 25, 2026
Jamshedpur chapad attack : जमशेदपुर में फिर चापड़बाजी, घोड़ाबांधा में चापड़ से हमला, आरोपी मौके से गिरफ्तार, देखिये – video
खबर

Jamshedpur chapad attack : जमशेदपुर में फिर चापड़बाजी, घोड़ाबांधा में चापड़ से हमला, आरोपी मौके से गिरफ्तार, देखिये – video

July 25, 2026
tata steel IHCL mou : टाटा स्टील फ़ाउंडेशन और आइएचसीएल ने पारंपरिक खान-पान की विरासत को बढ़ावा देने के लिए साझेदारी की, ताज समेत कई बड़े होटलों में जनजातियों के खाने परोसे गये
खबर

tata steel IHCL mou : टाटा स्टील फ़ाउंडेशन और आइएचसीएल ने पारंपरिक खान-पान की विरासत को बढ़ावा देने के लिए साझेदारी की, ताज समेत कई बड़े होटलों में जनजातियों के खाने परोसे गये

July 24, 2026
Next Post

Jamshedpur east mla purnima sahu question in vidhansabha : टाटा कमांड एरिया में लीज रजिस्ट्री बंद होने पर सरकार के अस्वीकारात्मक जवाब पर विधायक पूर्णिमा साहू ने जताई नाराजगी, कहा- विधानसभा को गुमराह कर रही सरकार

Jamshedpur mla saryu roy in vidhansabha : झारखंड विधानसभा में विधायक सरयू राय के सवाल पर सरकार ने दिया जवाब, स्वर्णरेखा नदी को प्रदूषण से बचाने के लिए चलाई जा रही है ट्रीटमेंट प्लांट परियोजना

Jamshedpur ddc in village : डुमरिया के लखाईडीह में पहुंचे डीडीसी, पहाड़ पर बसे गांव में जीवंत हुआ क्षेत्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur drowning followup – डिमना लेक में डूबे दो जूनियर डॉक्टरों के शव बरामद, पानी में गिरे मोबाइल ढूंढने में गई जान

Jamshedpur two doctors drown in river : एमजीएम मेडिकल कॉलेज के दो जूनियर डॉक्टर डिमना डैम में डूबे, देर रात हुए हादसा से हर कोई सन्न

Horoscope Know Your Day Friday 24th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 24 जुलाई 2026

Jamshedpur patient missing – एमजीएम अस्पताल से लापता हुआ कदमा का मरीज, परिजनों ने की मदद की अपील

Jamshedpur ssp inspection – जमशेदपुर में एसएसपी का रात औचक निरीक्षण, अवैध कारोबार पर सख्ती के निर्देश

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur drowning followup – डिमना लेक में डूबे दो जूनियर डॉक्टरों के शव बरामद, पानी में गिरे मोबाइल ढूंढने में गई जान

Jamshedpur two doctors drown in river : एमजीएम मेडिकल कॉलेज के दो जूनियर डॉक्टर डिमना डैम में डूबे, देर रात हुए हादसा से हर कोई सन्न

Jamshedpur patient missing – एमजीएम अस्पताल से लापता हुआ कदमा का मरीज, परिजनों ने की मदद की अपील

Jamshedpur ssp inspection – जमशेदपुर में एसएसपी का रात औचक निरीक्षण, अवैध कारोबार पर सख्ती के निर्देश

Jamshedpur junior doctors protest – नीट पेपर लीक व छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में एमजीएम मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर, छात्रों से तत्काल संवाद स्थापित करने की मांग

Jamshedpur theft : बिरसानगर में बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर, देखिए – video

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News