Home झारखंड पंचायत चुनाव 2022

Deoghar-Panchayat-Poll : देवघर के सारठ में पंचायत चुनाव का चौथे व अंतिम चरण छिटपुट घटनाओं के बीच शांतिपूर्ण सम्पन्न, प्रखंड में अबतक का सर्वाधिक 80.49 प्रतिशत मतदान

  • पलमा बूथ में शाम पांच बजे सम्पन्न हुआ मतदान
  • सबसे कम चितरा मतदान केंद्र संख्या 281 में मात्र 30% मतदान
  • सर्वाधिक मतदान बेलबरना के बूथ संख्या 130 पर 92.28% मतदान
  • प्रखंड में पुरुषों की तुलना में महिलाओं ने मतदान में बढ़ चढ़ कर लिया हिस्सा
  • लगभग 84% महिलाओं ने किया मतदान, जबकि लगभग 78% पुरुषों ने वोट डाले

सारठ (देवघर) : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे व अंतिम चरण का मतदान प्रखंड के 337 मतदन केन्द्रों में छिटपुट घटनाओं के बावजूद शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। प्रखंड के कुल मतदताओं में से 80.49% मतदाताओं ने मतदान किया। प्रखंड स्तरीय चुनाव कंट्रोल रूम स प्राप्त आंकड़ों के अनुसार प्रखंड में कुल मतदाताओं की संख्या 1 लाख 22 हजार 200 है, जिनमें से कुल 99 हजार 229 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। प्रखंड में महिला मतदताओं ने पुरुषों को पीछे छोड़ते हुए कुल 57 हजार 666 महिला मतदाताओं में से 48 हजार 827 (84.23%) ने मतदान किया। वहीं कुल 64 हजार 364 पुरुषों में से 50 हजार 402 (78.38%) पुरुषों ने मतदान में भाग लिया। प्रखंड 337 मतदन केन्द्रों में से झिलुआ पंचायत के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बेलबरना के मतदान केंद्र संख्या 130 के मतदाताओं ने रिकॉर्ड तोड़ मतदान करते हुए सर्वाधिक 92.28% मतदान किया। बताते चलें कि इस केंद्र में कुल मतदादाताओं की संख्या 337 है जिनमें से 311 मतदादाताओ ने मतदान किया। इनमें 165 पुरूष व 146 महिला मतदाता शामिल हैं। (नीचे भी पढ़ें)

वहीं मध्य विद्यालय चितरा के मतदान केंद्र संख्या 281 में सबसे कम मात्र 30 % मतदान हुआ, जहां कुल 217 मतदाताओं में से मात्र 40 पुरुष व 25 महिलाओं सहित कुल 65 मतदाताओं ने मतदान किया। वहीँ पलमा के मतदान केंद्र में सबसे अधिक देर तक लगभग 5 बजे के आसपास मतदान सम्पन्न हुआ। प्रखंड के अधिकतर मतदन केन्द्रों पर दोपहर 1 बजे तक ही 70 प्रतिशत के आसपास मतदान हो चुका था। वहीं अंतिम समय तक 80 प्रतिशत से आधिक लोगों ने लोकतंत्र के महापर्व में भाग लिया और अंतिम चरण के सभी प्रखंडो में से सारठ में सर्वाधिक मतदान हुआ।

NO COMMENTS

Leave a ReplyCancel reply

Floating Button Get News On WhatsApp

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Exit mobile version