Home झारखंड पंचायत चुनाव 2022

Lohardaga-Panchayat-Poll : पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में लोहरदगा समेत तीन प्रखंडों में रिकार्ड 69.48% मतदान, पिंक बूथों पर पहली बार मतदान करने वाले युवा वोटरों को टॉफी व फूल भेंट कर किया गया सम्मानित

  • लोहरदगा में 70.78%, कैरो में 70.50% व भंडरा में 67.34% मतदान
  • 48 पिंक बूथ महिलाओं के हवाले, चुनाव संबंधी संपूर्ण जिम्मेदारी महिलाओं ने निभायी

अश्मित दीप / लोहरदगा : लोहरदगा में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतिम चरण का मतदान लोहरदगा समेत तीन प्रखंडों में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। कैरो, लोहरदगा एवं भंडरा प्रखंड के कुल 325 मतदान केंद्र पर कुल 1,25,539 मतदाताओं में 87,227 ने वोट डाले। लोहरदगा में सर्वाधिक मतदान 70.78% हुआ, जबकि कैरो में 70.50% और भंडरा प्रखंड में 67.34% मतदान हुआ। मतदान की स्थिति सुबह 09 बजे पूर्वाह्न तक कैरो में 21.78% जिसमें पुरुष 3226 और महिला 3283, लोहरदगा में 20.07% जिसमें पुरुष 4903 व महिलाएं 5297, भंडरा प्रखंड में 20.49%, जिसमें पुरुष 4758 व 4430 महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। तीनों प्रखंडों से मिलकर कुल कुल : 20.63% मतदान हुआ। कुल 12887 पुरुष व 13010 महिला वोटरों ने मतदान किया। (नीचे भी पढ़ें)

वहीं सुबह 11 बजे तक कैरो में 49.16% (पुरुष : 6784,महिला : 7906), लोहरदगा में 43.64% (पुरुष : 10180, महिला : 12001) और भंडरा में 45.47% (पुरुष : 9721, महिला : 10665) समेत कुल (पुरुष :26685 ,महिला : 30572) 45.61% मतदान हुआ। वहीं 01 बजे अपराह्न कैरो में 64.31% (पुरुष : 9324, महिला : 9894), लोहरदगा में 60.68% (पुरुष : 14450, महिला : 16387), भंडरा में 60.70% (पुरुष : 13236, महिला : 13979) इस तरह कुल 61.55% (पुरुष : 37010, महिला : 40260) मतदान हुआ। जबकि 03 बजे अपराह्न तक कैरो में 70.50% (पुरुष : 10387, महिला : 10680) हुआ । वहीं लोहरदगा में 70.78% (पुरुष : 17375, महिला :18597) मतदान हुआ। भंडरा में 67.34% (पुरुष : 14805, महिला : 15384) मतदान हुआ। इस प्रकार तीनों प्रखंडों से कुल मिलाकर 69.48% (पुरुष : 42566,महिला : 44661) मतदान हुआ। (नीचे भी पढ़ें)

इधर चतुर्थ चरण के निर्वाचन कार्य में भंडरा प्रखंड में 228, लोहरदगा प्रखंड में 270 और कैरो प्रखंड में 152 मतपेटिकाओं का इस्तेमाल हुआ। कैरो प्रखंड में 76 बूथों के लिए 76 पोलिंग पार्टी, लोहरदगा प्रखंड के 135 बूथों के लिए 135 पोलिंग पार्टी और भंडरा प्रखंड के 114 बूथों के लिए 114 पोलिंग पार्टियां लगी थी। चतुर्थ चरण में विधि-व्यवस्था बनाये रखने व त्रुटिरहित मतदान संपन्न्न कराने हेतु विभिन्न प्रतिनियुक्तियां की गई थी। कैरो प्रखण्ड में 05 क्लस्टर और 06 सेक्टर, लोहरदगा प्रखण्ड में 08 क्लस्टर और 11 सेक्टर और भंडरा प्रखण्ड में 09 क्लस्टर और 13 सेक्टर थे। सभी सेक्टरों पर सेक्टर दण्डाधिकारी व सेक्टर पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त थे। निर्भीक होकर मतदाता अपने मताधिकार कर प्रयोग करे इसको लेकर जिला प्रशासन हर एक स्थिति की निगरानी में जुटी थी। जमीन से लेकर आसमान से हर एक गतिविधि का जायजा लिया जा रहा था। मतदान केंद्रों में ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही थी। शांतिपूर्ण माहौल में निष्पक्ष मतदान को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस और सुरक्षा बल की टुकड़ियां तैनात किया गया था। (नीचे भी पढ़ें)

आपको बता दें कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे चरण में जिला परिषद पद के तीन, मुखिया के 27, पंसस के 33 व वार्ड सदस्य के 325 पदों के लिए मतदान हुआ। चतुर्थ चरण में जिला परिषद सदस्य के कुल 03 पद के लिए तीन प्रखंडों से कुल 19 प्रत्याशी समेत विभिन्न पदों पर कुल 588 उम्मीदवार खड़े हैं जिनकी किस्मत मतपेटी में बंद हो गई है। जिनकी भाग्य का फैसला 31 मई को मतपेटियों के खुलने के साथ हो जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा 48 बूथों को पिंक बूथ अर्थात महिला मतदान केंद्र के रूप में घोषित किया गया था। जिसमें लोहरदगा सदर प्रखंड में 36 बूथ तथा भंडरा के 12 बूथों पर चुनाव संबंधित संपूर्ण जिम्मेदारी महिलाओं के हाथों में दी गई थी। इन बूथों पर पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय और तृतीय संग चतुर्थ श्रेणी शामिल थी।सदर प्रखंड के कुटमु मध्य विद्यालय में पहले वोटर को महिला मतदान कर्मियों ने हौसला अफजाई करने के लिए फूल देकर सम्मानित किया। पहली बार वोट देने आए युवक युवती यह सम्मान पाकर प्रफुल्लित नजर आए। सभी ने कहा कि ऐसा अनोखा स्वागत होगा वोट देने के लिए ऐसा कभी सोचा नहीं था। वहीं दूसरी ओर महिलाओं के लिए कई बूथों पर सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया था। जहां वोटर अपने मतदान के बाद सेल्फी का भी आनंद लिया। (नीचे भी पढ़ें)

गांव की सरकार सशक्त होगी तो लोकतंत्र मजबूत होगा : रश्मि खेश
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत लोहरदगा में 48 बूथों को महिला बूथ घोषित किया गया था, जिसमे सिर्फ महिला कर्मी ही थीं। पीठासीन अधिकारी से लेकर मतदान पदाधिकारी तक सभी महिला ही थी। इन महिलाओं के जिम्मे ही चुनाव संपन्न कराने की जिम्मेदारी थी। वही पिंक बूथों पर प्रथम मतदान करने वाले वोटर को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। प्रथम बार मतदान करने वाले को भी टॉफी और फूलों का गुच्छा देकर सम्मानित करके उन्हें मतदान हेतु प्रेरित किया गया। लोकतंत्र की खूबसूरती में चार चांद लगाने का कार्य कुटमु प्राथमिक स्कूल लोहरदगा के मतदान पदाधिकारी रश्मि खेस ने कर दिखाया। लोगों को उत्साहित कर उक्त बूथ मे भारी मतदान कराने मे भरपूर सहयोग देनेवाली रश्मि खेस स्वयं उसी स्कूल मे सहायक शिक्षिका हैं।इसलिए उन्होंने मतदाताओं को प्रेरित करना अपना दायित्व समझा। अपनी इस कार्यशैली से लोगों के दिलों मे छा गयी और लोग सुबह सुबह ही लगभग 60% मतदान कर चुके थे बाकि बचे लोग 3 बजे तक करके लगभग 70% से ऊपर मतदान किया हैं। रश्मि खेस की मतदान प्रतिशत बढ़ाने की चर्चा जोरों पर हैं और रश्मि खेस कहती भी हैं की गाँव मजबूत होगा तभी देश मजबूत होगा इसलिए गाँव की सरकार मजबूत होना लोकतंत्र की मजबूती दर्शाता हैं। गाँव की सरकार बनाने मे मतदान का ज्यादा होना लाभकारी होता हैं और समाज को बदलने को प्रेरित करता हैं।

NO COMMENTS

Leave a ReplyCancel reply

Floating Button Get News On WhatsApp

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Exit mobile version