जमशेदपुर : झारखंड राज्य में छात्र आंदोलन के मद्देनजर विधि-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जमशेदपुर में जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक एहतियाती कदम उठाते हुए जमशेदपुर शहर में दिनांक 9 व 10 अगस्त की मध्य रात्रि 12 बजे से अगले आदेश तक निषेधाज्ञा लागू की गई है. (नीचे देखे पूरी खबर)

प्रशासन द्वारा जारी आदेश के तहत संबंधित क्षेत्र में पांच या उससे अधिक व्यक्तियों के एक स्थान पर एकत्रित होने, जुलूस, प्रदर्शन, धरना, सभा अथवा किसी भी प्रकार के ऐसे आयोजन पर प्रतिबंध रहेगा, जिससे विधि-व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना हो. जिला प्रशासन का सभी नागरिकों से अपील है कि वे निषेधाज्ञा का पालन करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह अथवा भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें. सोशल मीडिया पर भ्रामक, आपत्तिजनक अथवा भड़काऊ संदेशों को प्रसारित करने से बचें. दूसरी ओर, स्कूल का संचालन के समय में भी बदलाव किया गया है. सुबह 10.30 बजे तक ही स्कूल का संचालन का आदेश दिया गया है.




