जमशेदपुर : यूथ इंटक द्वारा नये युवाओं को मजदूर संगठनों से जोड़ा जायेगा. गिग वर्करों के मुद्दे पर काम किया जायेगा. नये सदस्यों को जोड़ने के लिए क्यूआर कोड जारी किया गया है, जिसके माध्यम से यूथ इंटक में नये ऊर्जावान लोगों को जोड़ा जायेगा. यह जानकारी यूथ इंटक के नये प्रदेश अध्यक्ष सत्यम सिंह ने दी. श्री सिंह ने जमशेदपुर के सर्किट हाउस में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया. मौके पर मुख्य रूप से रघु चंदन प्रधान, नीतीश सिंह, शुभम मुखी, विवेक शर्मा, रोशन मुखी, शुभम सुखला, रवि शंकर सिंह,जगदीप सिंह,अनीश सिंह, लव कुमार,कुश कुमार, जिशु कुमार, रौनक कुमार आदि उपस्थित थे. इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) के शीर्ष नेतृत्व ने संगठन को और अधिक सशक्त, ऊर्जावान एवं युवाओं से जोड़ने के उद्देश्य से सत्यम सिंह को यूथ इंटक झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है. इस अवसर पर सत्यम सिंह ने यूथ इंटक की सदस्यता प्राप्त करने की प्रक्रिया को सरल और सुलभ बनाने हेतु क्यूआर कोड जारी किया. (नीचे भी पढ़ें)

सत्यम सिंह लंबे समय से संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं. युवा नेतृत्व के तौर पर उन्होंने मजदूरों, किसानों और युवाओं की समस्याओं को मुखरता से उठाया है. इससे पूर्व वे झारखंड युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं तथा संगठनात्मक चुनाव में विजय प्राप्त कर अपनी लोकप्रियता और कार्यकुशलता को सिद्ध कर चुके हैं. अपने संबोधन में सत्यम सिंह ने कहा कि वे संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट करते हैं, जिन्होंने उन पर विश्वास जताया है. उनकी प्राथमिकता मजदूर वर्ग की समस्याओं के समाधान, बाल मजदूरी की रोकथाम, महिला श्रमिकों की सहभागिता को बढ़ावा देने और सरकार की ओर से मिलने वाले श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं को हर मजदूर तक पहुंचाने की होगी. साथ ही मैं गिग वर्कर्स के हक की लड़ाई भी पूरी मजबूती से लड़ेंगे. वे पूरे राज्य के युवाओं और मजदूरों को एकजुट कर इंटक के संघर्ष को और मज़बूती प्रदान किया जायेगा. झारखंड में इस घोषणा का कार्यकर्ताओं और मजदूर संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया. सभी ने विश्वास जताया कि सत्यम सिंह के नेतृत्व में यूथ इंटक को नई ऊर्जा, नई दिशा और मजबूती मिलेगी.



