• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, September 28, 2026
26 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jrd tata birth anniversary : जेआरडी टाटा : जिन्होंने एक संगठित और सतत भविष्य की परिकल्पना की, टाटा स्टील में दिखती है जेआरडी के विजन की झलक, शॉप फ्लोर पर सक्रिय रहने वाले व्यक्तित्व थे जेआरडी

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जहांगीर रतनजी दादाभॉय टाटा, जिन्हें स्नेहपूर्वक जेआरडी कहा जाता है, केवल एक महान उद्योगपति नहीं थे, बल्कि ऐसे दूरदर्शी व्यक्तित्व थे जिन्होंने एक ऐसे भविष्य की परिकल्पना की, जहां प्रगति, लोग और प्रकृति सामंजस्य के साथ आगे बढ़ें. टाटा समूह की प्रेरक शक्ति के रूप में उन्होंने पारंपरिक व्यावसायिक नेतृत्व से आगे बढ़कर एक मानवतावादी की भूमिका निभाई, जिसने भारत के सतत विकास, सामाजिक न्याय और समावेशी प्रगति की दिशा तय की. एक ऐसे समय में जब सतत विकास महज़ एक चर्चा का विषय भी नहीं था, जेआरडी टाटा ने इसे अपने जीवन का मूल मंत्र बना लिया. उन्होंने पर्यावरणीय जागरूकता, नैतिक नेतृत्व और समुदाय-केन्द्रित मूल्यों को टाटा समूह की कार्यसंस्कृति में गहराई से स्थापित किया. उनके प्रयासों ने उस आधार को मजबूत किया, जिसे आज हम “वन” (एक) दृष्टिकोण कहते हैं, जहां व्यावसायिक सफलता, सामाजिक विकास और पर्यावरण संरक्षण एक-दूसरे से जुड़े और परस्पर निर्भर हैं. पर्यावरणीय जागरूकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने 1974 में टाटा एनर्जी रिसर्च इंस्टीट्यूट (अब द एनर्जी रिसर्च इंस्टीट्यूट) की स्थापना के रूप में एक सशक्त संस्थागत स्वरूप लिया, उस समय जब नवीकरणीय ऊर्जा और जलवायु परिवर्तन पर बहुत कम लोग ध्यान दे रहे थे. (नीचे भी पढ़ें)

उनकी दूरदृष्टि शिक्षा और सामाजिक सशक्तिकरण तक भी विस्तारित थी, जिसके परिणामस्वरूप टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज़ जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों की स्थापना हुई. इन संस्थानों ने शैक्षणिक उत्कृष्टता को सामाजिक यथार्थ और राष्ट्रीय आवश्यकताओं की गहन समझ से जोड़ने का आदर्श स्थापित किया. जेआरडी टाटा का नेतृत्व कभी भी केवल बोर्ड रूम तक सीमित नहीं रहा. वे अक्सर बिना किसी पूर्व सूचना के स्टील वर्क्स के शॉप फ्लोर पर पहुंच जाते, कर्मचारियों से सीधे संवाद करते और उनकी समस्याओं को ध्यान से सुनते थे. एक बार प्लांट दौरे के क्रम में सुरक्षा व्यवस्था को देखकर उन्होंने तुरंत संरचनागत सुधार के आदेश दिए, उस समय जब सुरक्षा प्रोटोकॉल अभी औपचारिक रूप से लागू भी नहीं हुए थे. उनका विश्वास हमेशा औपचारिकताओं से अधिक निष्पक्षता और क्षमता पर रहा. इसका उदाहरण वह प्रसिद्ध घटना है जब उन्होंने केवल डिग्री न होने के कारण रोकी गई पदोन्नति को रद्द कर दिया. उन्होंने स्पष्ट कहा, “डिग्री केवल योग्यता का एक पैमाना है,” और यह साबित किया कि असली मूल्य प्रतिभा और परिश्रम का होता है, न कि केवल कागज़ी प्रमाणपत्रों का. (नीचे भी पढ़ें)

जेआरडी की राष्ट्र-निर्माण की सोच बेहद व्यापक थी. 1932 में भारत की पहली वाणिज्यिक एयरलाइन की स्थापना उनके लिए केवल विमानन तक सीमित नहीं थी, यह भारत को जोड़ने, आत्मगौरव जगाने और देश को वैश्विक मानचित्र पर स्थापित करने का एक सशक्त कदम था. उनके नेतृत्व में टाटा के उत्पाद और सेवाएं गुणवत्ता और विश्वास का पर्याय बन गए, चाहे देश में हों या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर. जेआरडी ने हमेशा यह माना कि उत्कृष्टता, नैतिकता और संवेदनशीलता अलग-अलग नहीं, बल्कि एक-दूसरे के पूरक हैं. टाटा स्टील में जेआरडी की विरासत विस्तार के साथ-साथ दृष्टिकोण में भी स्पष्ट रूप से झलकती है. उन्होंने वैश्विक सहयोग और तकनीकी उन्नयन को लगातार बढ़ावा दिया और हमेशा समय से आगे की सोच रखी। उनका मानना था कि प्रतिस्पर्धी और सशक्त बने रहने के लिए नवाचार और कौशल विकास अत्यंत आवश्यक हैं. आर्थिक चुनौतियों के दौर में भी वे अल्पकालिक लाभ से अधिक दीर्घकालिक राष्ट्रीय हितों पर ध्यान केंद्रित करने का संदेश देते थे-एक ऐसा सिद्धांत जो आज भी कंपनी की रणनीतिक सोच का आधार है. उनका दृष्टिकोण संतुलित, सिद्धांतों पर आधारित और दूरदर्शी था-इस विश्वास से परिपूर्ण था कि टाटा स्टील की प्रगति हमेशा भारत के विकास के हित में होनी चाहिए. उनकी संवेदनशीलता केवल कर्मचारियों तक सीमित नहीं थी, बल्कि टाटा के संचालन क्षेत्रों से जुड़े समुदायों तक भी गहराई से फैली हुई थी. उन्होंने स्वास्थ्य, आवास, शिक्षा और स्वच्छता जैसे क्षेत्रों में कई सामाजिक कल्याण पहलों को बढ़ावा दिया, जिसे आज हम कारपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) के रूप में पहचानते हैं. जेआरडी राष्ट्र की मूल भावना से भी गहराई से जुड़े थे. (नीचे भी पढ़ें)

नेशनल सेंटर फॉर द परफॉर्मिंग आर्ट्स (एनसीपीए) और कई अन्य सांस्कृतिक पहलों के प्रति उनका समर्थन इस बात का प्रमाण था कि वे केवल आर्थिक विकास ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक समृद्धि को भी उतना ही महत्व देते थे. उनका मानना था कि एक सशक्त राष्ट्र वही है जो अपनी विरासत का सम्मान करे और सृजनशीलता को निरंतर प्रोत्साहित करे. कम बोलने वाले, लेकिन मजबूत सिद्धांतों वाले जेआरडी ऐसे लीडर थे जो अपनी मिसाल खुद थे. उनके आचरण, सादगी और अनुशासन ने उन्हें सिर्फ उनके साथियों ही नहीं, बल्कि हर वर्ग के लोगों के दिलों में खास जगह दिलाई. जेआरडी टाटा के नेतृत्व में टाटा सन्स ने 14 से 95 कंपनियों तक विस्तार कर लिया और समूह की परिसंपत्तियां 100 मिलियन डॉलर से बढ़कर 5 बिलियन डॉलर के पार पहुंच गई. लेकिन उनकी असली पहचान आंकड़ों में नहीं, उन मूल्यों में है जो उन्होंने टाटा समूह की नींव में गढ़े-संवेदना, दूरदर्शिता और सत्यनिष्ठा. उन्होंने सिर्फ एक कारोबार नहीं खड़ा किया, बल्कि ऐसा रास्ता दिखाया जो जिम्मेदारी, समावेश और सतत विकास पर आधारित था. आज जब व्यावसायिक संगठन “वन” (एक) दृष्टिकोण की ओर बढ़ रही है, उनकी सोच हमें यह सिखाती है कि सच्चा नेतृत्व वही है जो उद्देश्य को कार्य से जोड़कर हर जीवन को बेहतर बनाने वाला बदलाव लाए. जेआरडी टाटा का जीवन आज भी आने वाली पीढ़ियों की लिए एक प्रेरणा है, जो यह सिखाता है कि दूरदर्शी सोच, नैतिक आचरण और सहानुभूति भरा नेतृत्व ही वह राह है, जो हमें एक सार्थक और संगठित भविष्य की ओर ले जाती है.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Bank strike update – जमशेदपुर: ग्राहकों को मिली राहत, तीन दिवसीय बैंक हड़ताल टली
खबर

Bank strike update – जमशेदपुर: ग्राहकों को मिली राहत, तीन दिवसीय बैंक हड़ताल टली

September 28, 2026
Jamshedpur bindal mall firing : सोनारी बिंदल मॉल गोलीकांड : तीन फरार आरोपियों पर एक-एक लाख का इनाम, पुलिस ने जारी की तस्वीर
खबर

Jamshedpur bindal mall firing : सोनारी बिंदल मॉल गोलीकांड : तीन फरार आरोपियों पर एक-एक लाख का इनाम, पुलिस ने जारी की तस्वीर

September 27, 2026
jamshedpur jdu-सट्टेबाजी और ड्रग्स के दुष्प्रभाव पर विचार क्रांति सम्मेलन को लेकर बैठकों का दौर जारी, कदमा, मानगो, बर्मामाइंस, बारीडीह और साकची में हुई बैठकें, आयोजन समिति गठित
खबर

jamshedpur jdu-सट्टेबाजी और ड्रग्स के दुष्प्रभाव पर विचार क्रांति सम्मेलन को लेकर बैठकों का दौर जारी, कदमा, मानगो, बर्मामाइंस, बारीडीह और साकची में हुई बैठकें, आयोजन समिति गठित

September 27, 2026
Next Post

Jamshedpur independence day : भव्यता से मनाया जाएगा जमशेदपुर में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह, डीसी व एसएसपी ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की, मंत्री रामदास सोरेन करेंगे झंडोतोलन

Jamshedpur mla saryu roy development : जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने किया 1 करोड़ 21 लाख के कार्यों का शिलान्यास, इन एरिया में होंगे विकास के काम

jamshedpur rural- घुटिया सबर बस्ती में एक महीने से बिजली गुल, अंधेरे में रहने को मजबूर ग्रामीण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur lic building fire breaking : बिष्टुपुर के एलआईसी बिल्डिंग में देर रात लगी भीषण आग, भारी नुकसान, देखिये – video

Horoscope Know Your Day Sunday 27th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 27 सितंबर 2026

Xlri student died in hostel room : एक्सएलआरआई के छात्र की हॉस्टल के कमरे में मिली लाश, यह थी मौत की वजह

Jamshedpur night patrolling drive – बिष्टुपुर में पुलिस ने चलाया रात्रि गश्ती अभियान, लोगों से सहयोग की अपील

Jamshedpur marine drive accident : सोनारी के मरीन ड्राइव हादसा : सार्थक, नमन और वंशिका के परिजनों से मिले पूर्व सीएम रघुवर दास और विधायक सरयू राय, जताई गहरी संवेदना

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur post department- डाक विभाग और जिला प्रशासन के बीच समन्वय बढ़ाने पर जोर, उपायुक्त से डाक विभाग प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

jamshedpur police success- जुगसलाई पुलिस को मिली बड़ी सफलता, घोड़ा चौक के पास 17 किलो गांजा के साथ युवक को धर दबोचा, सूटकेस, पिट्ठू बैग व आई फोन बरामद, बिहार के भोजपुर जिले का रहने वाला है युवक, देखिए video

jamshedpur ngt team inspection: हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग में व्यापक प्रदूषण की शिकायत पर एनजीटी की टीम ने की जांच, एडीसी ने एक किमी क्षेत्र में पैदल घूमकर देखी प्रदूषण की स्थिति, एनजीटी को भेजी जाएगी रिपोर्ट

Jamshedpur border area body found – कपाली नदी घाट में मिला अज्ञात वृद्धा का शव, इलाके में सनसनी

jamshedpur Shrimad Bhagwat Katha- श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ रविवार से

DBMS College of Education-किताबों से निकले व्यावसायिक विचार, विद्यार्थियों ने दिखाई उद्यमिता की नई सोच, डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में ‘बैटल ऑफ द बुक्स’का आयोजन

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News