
कैरो : भारतीय जनता पार्टी द्वारा कैरो प्रखण्ड में प्रखण्ड उपाध्यक्ष गोविंद महतो की अध्यक्षता में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर जन-जागरूकता बैठक हुई। इसमें अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री बिंदेश्वर उरांव ने कहा कि जन-जागरूकता के अभाव में विपक्ष ने अपनी बन्द पड़ी राजनीतिक दुकान को चमकाने के लिए देश को हिंसा की आग में झोंकने के गहरी साजिश रची। जिन लोगों को नागरिकता कानून के विषय मे कुछ भी मौलिक जानकारी नहीं वो लोग भीड़ में विरोध करने निकले थे। भारत सरकार द्वारा पारित नागरिकता कानून किसी के नागरिकता छिनने के लिए नहीं बल्कि 72 सालों से पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश में पीड़ित अल्पसंख्यंको के लिए न्याय दिलाने के लिए है। सही मायने में देश को पूर्व में ही ऐसे कानून की आवश्यकता थी लेकिन वोट बैंक के राजनीति के चलते मुद्दे को और जटिल बनाकर रख दिया गया। अब देश की नरेन्द्र मोदी सरकार जब सभी जटिल मुद्दों को एक एक करके हल कर रही है तो विपक्ष को उसका अपना बना बनाया सभी मुद्दे खत्म हो जा रहे हैं जिस कारण देश को षड्यंत्र के तहत हिंसा के रास्ते पर धकेलने की नाकाम कोशिश की गई। नरेंद्र मोदी जी ने अपने वचनबद्धता से दुनिया को दिखा दिया है सभी मसलों को शांति पूर्ण तरीके से समाधान निकाला जा सकता है। बस यही विपक्षी पार्टियों को हजम नहीं हो पा रहा है। नागरिकता संशोधन क़ानून पर सभी को उचित जानकारी रखने की आवश्यकता है। अकारण देश मे उत्पात मचाने से कुछ भी लाभ नहीं। उन्होंने बताया कि, भारतीय जनता पार्टी देश भर में उक्त कानून के प्रति जनजागरूकता अभियान चलाकर लोगों को कानून के प्रावधानों की पर्ची लोगों को वितरित करने की योजना बनाया गया है। मौके पर राजेन्द्र महतो, सुखन उरांव, रामपवित्र सोनी, सुसेन महतो, पुणे उरांव, नरेश साहू, मदन साहू, नाजीर आलम खान, श्यामसुंदर उरांव समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।







