
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की मालकुंडी पंचायत के मालकुंडी गांव के ससोटोला में सड़क पर बारिश के दौरान जल जमाव होने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने कहा कि कई बार पंचायत के जन प्रतिनिधियों से मिलकर सड़क पर हो रही जल जमाव के निदान करने की मांग की गयी है, परंतु अब तक किसी ने पहल नहीं की है. सड़क पर जल जमाव होने से लोगों को घर आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. विगत दिनों गांव दौरे पर पहुंचे विधायक समीर महंती से ग्रामीणों ने सड़क की वस्तुस्थिति से अवगत कराकर समाधान करने की मांग की है. विधायक श्री महंती सड़क का अवलोकन कर ग्रामीणों को आश्वस्त किया है कि वे इस संबंध में जल्द ही पहल करेंगे और सड़क पर जमे पानी की बहाव कराने के लिए उचित पहल करेंगे.








