गालूडीह: मंगलवार को गुड़ाबांधा प्रखंड के महेशपुर गांव में टैगोर सोसायटी एवं सीनी टाटा ट्रस्ट के द्वारा जल जीवन मिशन पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर ग्रामीणों को जागरूक किया गया. जिसमें ग्रामीणों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जल जीवन मिशन के विशेष कार्यों को दर्शाया गया.(नीचे भी पढ़े)
गांव में साफ-सफाई, शौचालय का उपयोग से फायदा, पानी का रखरखाव, पानी का टेस्टिंग, कूड़ा कचरा का निपटारा, गंदा पानी का निपटारा, प्लास्टिक का सही तरीके से निपटारा के बारे में नुक्कड़ नाटक कर ग्रामीणों को बताया गया. (नीचे भी पढ़े)
टैगोर सोसाइटी के प्रोजेक्ट मैनेजर शरीफ उल्ला खान ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत गुड़ाबांधा प्रखंड के 8 पंचायतों में नुक्कड़ व सभा कर ग्रामीणों को जल के बचाव एवं उपयोग का महत्व बताया जाएगा. मौके पर संस्था के त्रिदेव मंगल, उमापद गिरी, एवं अम्पा टुडु, सभी जल सहिया, मुखिया और वार्ड सदस्य उपस्थित थे.



