आदित्यपुर: आदित्यपुर स्थित एनआईटी जमशेदपुर को 90वां रैंक से देश के 50वें रैंक में प्रतिस्थापित कराना हमारा ड्रीम है. उक्त बातें सोमवार को प्रेसवार्ता में एनआईटी के नए निदेशक गौतम सुत्रधर ने कही. उन्होंने बताया कि वे किस तरह एनआईटी मणिपुर में इंफ्रास्ट्रक्चर डवलप कर वहां फैकल्टी औऱ लैब शोध आदि पर काम कर उसे अग्रणी संस्थान बनाया है. उन्होंने कहा कि उनका ड्रीम अकेले पूरा नहीं होगा बल्कि टीम वर्क से होगा, जिसके लिए वे यहां एक टीम गठित करने जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि संस्थान के रैंक में सुधारने के लिए एलुमनी को भी योगदान करना होगा. उन्होंने बताया कि अभी उनका मंत्रालय देशभर में सर्वे करा रही कि देश के कितने छात्र यहां से पढ़ाई कर देश के विकास में योगदान दे रहे हैं. उन्होंने रैंक सुधार के लिए संस्थान के अंदर सभी छात्रों को होस्टल मुहैय्या कराने और एक 500 सीटर ऑडिटोरियम के निर्माण की बातें कही. (नीचे भी पढ़े)
उन्होंने कहा कि वे यहां के डवलपमेंट डिपार्टमेंट से कार्ययोजना बनाकर इस पर काम करने की रणनीति तैयार करेंगे. उन्होंने कहा कि वर्तमान में संस्थान में 36 विभिन्न प्रोजेक्ट पर प्रायोजक की मदद से शोध चल रहा है, मेरा लक्ष्य है कि कम से कम सौ प्रोजेक्ट पर उनके संस्थान में शोध हो. इसके अलावा उन्होंने संस्थान में रिक्त पड़े 66 फैकल्टी पर शीघ्र नियुक्ति करने की रणनीति बना रहे हैं. उन्होंने दावा किया है कि 2 साल के अंदर शत प्रतिशत छात्रों को कैम्पस में ही होस्टल उपलब्ध कराएंगे. उन्होंने अंत में दावा किया कि 5 साल में यह संस्थान देश के टॉप 50वें रैंक के अंदर होगा. प्रेसवार्ता में निदेशक के अलावा डिप्टी डायरेक्टर आर बी शर्मा, रजिस्ट्रार ए के एल श्रीवास्तव और प्रवक्ता सुनिल कुमार भगत शामिल थे.



