
घाटशिला :घाटशिला प्रखंड के बीडीओ संजय कुमार दास के नेतृत्व में आज पदाधिकारी और एक्सपर्ट की एक टीम ने धरमबहाल रूर्बन क्लस्टर क्षेत्र में किए जा रहे फूलों एवं मशरूम की खेती का निरीक्षण किया .निरीक्षण के दौरान रूरबन मिशन के दो प्रोजेक्ट १) प्रमोशन ऑफ फ्लोरीकल्चर २)प्रमोशन ऑफ मशरूम कल्टीवेशन की जांच की गई.प्रमोशन ऑफ फ्लोरीकल्चर प्रोजेक्ट का कार्य धरमबहाल पंचायत के ऐदेलबेरा गांव और कासीदा पंचायत के कालापातर गांव में की जा रही है. ऐदेलबेरा में 4 लाभुकों द्वारा गलेडियस, रजनीगंधा,गुलाब एवं गेंदा की खेती की जा रही है जिसमें की गेंदा एवं गलेडियस की मार्केटिंग शुरू कर दी गई है वही कालापातर में 7 एकड़ की जमीन पर फूलों की खेती की जा रही है. यहां 8 लाभुक सामूहिक रूप से फूलों की खेती कर रहे हैं. दोनों क्षेत्रों के भ्रमण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी घाटशिला ने एजेंसी के चेयरमैन को निर्देश दिया कि ससमय खेती हेतु पानी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, जिससे लाभुकों को ज्यादा से ज्यादा इस प्रोजेक्ट से लाभ हो और दूसरे लोगों को भी इस प्रोजेक्ट से जोड़ा जाए. दूसरे प्रोजेक्ट मशरूम ऑफ कल्टीवेशन में धरमबहाल पंचायत के ऐदेलबेरा गांव के चंपावती बेसरा के यहां टीम पहुंची वहां पहुंचने पर पाया गया कि मशरूम की खेती सही तरीके से की जा रही है. लाभुक ने बताया कि एक बार मशरूम उत्पाद को घाटशिला बाजार में वो बेच चुकी हैं तथा मशरूम की खेती से उनका परिवार काफी खुश है.
निरीक्षण टीम में प्रखंड कृषि पदाधिकारी पतित पावन घोस, प्लानर एक्सपर्ट शीतल कुमारी तथा प्रोजेक्ट हेतु चयनित एजेंसी टी आर सी एस सी के चेयरमैन डॉक्टर तापस कुमार शामिल थे.




