
मेदिनीनगर : पलामू पुलिस कप्तान अजय लिंडा की ओर से सिंगरा स्थित अमानत नदी के तट पर वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें पलामू जिला के पुलिस अधिकारी और पत्रकार शामिल हुए. इस अवसर पर पुलिस और मीडिया के लोगों ने अपने अनुभवों का आदान-प्रदान किया. कार्यक्रम में आगंतुकों का स्वागत स्वयं पलामू एसपी कर रहे थे. कार्यक्रम में शामिल आगंतुकों का एसपी ने अपने सहयोगीयों के साथ घूम-घूम कर हाल जाना. इस दौरान एसपी पूरी तरह मेजबान की भूमिका में नजर आये. उनके साथ डीएसपी मुख्यालय संदीप कुमार गुप्ता, विश्रामपुर अनुमंडल पुलिस उपाधीक्षक सुरजीत कुमार, शहर थाना प्रभारी आनंद मिश्रा, चैनपुर पुलिस निरीक्षक राजीव रंजन शाही व चैनपुर थाना प्रभारी सुनीत कुमार कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे. आगंतुकों के भोजन के उपरांत पलामू एसपी ने सभी को वनभोज स्थल से विदा किया. काफी दिनों के बाद पलामू पुलिस की ओर से आयोजित इस प्रकार का कार्यक्रम काफी उत्साहवर्धक रहा. इस दौरान मुख्य मार्ग से आगंतुकों को आयोजन स्थल पर भेजने का कार्य ट्रैफिक प्रभारी रुद्रांश सरस संभाले हुए थे.
Attachments area







