![](https://i0.wp.com/sharpbharat.com/wp-content/uploads/2024/05/IMG-20240513-WA0000.jpg)
![](https://i0.wp.com/sharpbharat.com/wp-content/uploads/2021/06/abhay.jpg?resize=592%2C609&ssl=1)
जमशेदपुर : भाजपा में मचे घमासान के बीच जमशेदपुर भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष अभय चौबे को उनके पद से हटा दिया गया है. भाजयुमो जमशेदपुर महानगर की नवगठित टीम में जिला उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत अभय चौबे के नाम को भाजयुमो जिला कमेटी से तत्काल प्रभाव से वापस लिया गया है. सोमवार देर शाम भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला प्रवक्ता प्रेम झा ने प्रेस-रिलीज जारी कर इस आशय की जानकारी दी. आपको बता दें कि अभय चौबे पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ पुतला जलाने, विधायक के खिलाफ हंगामा करने का आरोप है. इसके अलावा कई अन्य लोगों के खिलाफ आरोप है. आपको बता दें कि अभय चौबे को जिला उपाध्यक्ष बनाये जाने का जोरदार विरोध हो रहा था, जिसके बाद यह फैसला लिया गया. अभय चौबे जिला उपाध्यक्ष बनने के बाद सोमवार को सांसद विद्युत वरण महतो और पोटका पूर्व विधायक मेनका सरदार से भी मिले थे. दूसरी ओर, भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किये गये प्रकाश दुबे के मामले में यह साफ पार्टी ने किया है कि वे जमशेदपुर के ही रहने वाले है और उनका आधार कार्ड जमशेदपुर के बिष्टुपुर का ही है.
![](https://i0.wp.com/sharpbharat.com/wp-content/uploads/2024/06/IMG-20240604-WA0000.jpg)