जमशेदपुर : झारखंड की राजधानी रांची में इंडिया गठबंधन की उलगुलान महारैली में झारखंड मुक्ति मोर्चा के जुगसलाई से विधायक मंगल कालिंदी अपने हजारों समर्थकों के साथ शामिल हुए. रैली समाप्त होने के बाद विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि उलगुलान रैली मैं लाखों लोग शामिल हुए इस भीड़ को देख विरोधियों की नींद उड़ गई है. (नीचे देखे पूरी खबर)
जेल का ताला टूटेगा हेमंत सोरेन छूटेगा का नारो से रांची प्रभात तारा मैदान गूंज उठा. इस कार्यक्रम की भीड़ से अंदाजा लगाया जा सकता है कि लोकसभा चुनाव में झारखंड की जनता भाजपा को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है.. इतनी तपती गर्मी में भी आमजन और कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाया उसके लिए उनका आभार प्रकट करता हूँ .