जमशेदपुर : नागरिकता संशोधन क़ानून के समर्थन में भाजपा व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाएगी. विपक्ष द्वारा फैलाये जा रहे भ्रम और अराजकता के ख़िलाफ़ लोगों को जागरूक करने के लिए भाजपा घर-घर दस्तक देगी. इसके लिये भाजपा के प्रदेश, जिला और मंडल स्तरीय पदाधिकारियों को संख्यात्मक जिम्मेदारी दी गयी है. सभी पदाधिकारियों को अपने क्षेत्र में कम से कम पचास घरों और स्थानीय स्तर पर प्रवास कर के सीएए क़ानून के बारे में जागरूक करना है. वहीं इस आशय में प्रधानमंत्री को धन्यवाद देने हेतु टॉल फ्री नंबर 8866288662 पर मिस्डकॉल करानी है. जमशेदपुर महानगर भाजपा जिलाध्यक्ष ने शनिवार को पार्टी के जिला मुख्यालय में आयोजित बैठक में जिला पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों को सम्बंधित जानकारियां दी. उन्होंने कहा कि जमशेदपुर भाजपा के स्तर से तय हुआ है कि मोदी सरकार 2.0 के छह महीने के अंदर ही धारा 370, राम मंदिर, ट्रिपल तलाक और नागरिकता संशोधन क़ानून सरीख़े अत्यंत जटिल और चिर-लंबित विषयों के निरस्तीकरण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की जाएगी. इसके लिए जमशेदपुर महानगर से एक लाख आभार-पत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रेषित की जाएगी.
21 फ़रवरी तक बूथ और मंडल स्तरीय कमिटियों का होगा अवलोकन और पुनरीक्षण
भाजपा के जमशेदपुर महानगर अंतर्गत सभी मंडलों और उनके अंतर्गत आने वाली बूथ स्तरीय कमिटियों में फेरबदल संभव है. भाजपा संविधान के अनुसार उक्त पदों पर 21 फ़रवरी तक मनोनयन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. सभी मंडलों में न्यूनतम 100 सक्रिय सदस्य बनाना अनिवार्य होगा. 10 फरवरी तक पुरानी बूथ कमिटियों का अवलोकन, आकलन और पुनरीक्षण किये जाने. वहीं मंडल कमिटी गठन की प्रक्रिया त्रिसदस्यीय समिति द्वारा होंगे. इस कमिटी में प्रदेश एवं जिला भाजपा के कुल तीन सदस्य होंगे.
21 फ़रवरी तक सभी मंडलों के प्रमुख पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न होगी, जिसमें मंडल अध्यक्ष पद के लिए तीन-तीन नामों की अनुशंसा प्रदेश कार्यालय में समर्पित की जानी है. भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि चूंकि राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का निर्वाचन पूर्ण हो चुका है, ऐसे में अब पार्टी संविधान के अनुसार किसी भी पद के लिए चुनाव नहीं होंगे. सभी पदों के लिए प्रदेश संगठन के निर्देश पर मनोनयन की प्रक्रिया पूर्ण होगी. बैठक में विशेष रूप से जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार समेत उपाध्यक्ष चितरंजन वर्मा, भूपेंद्र सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, बारी मुर्मू, संदीप मिश्रा, जिला महामंत्री अनिल मोदी एवं चंद्रशेखर मिश्रा, जिला मंत्री विमलकांत झा, राकेश सिंह, पुष्पा तिर्की, सुनील बारी, कोषाध्यक्ष विमल जालान, जिला मीडिया प्रभारी दीपक पारीख एवं अंकित आनंद, कार्यालय प्रभारी परेश मुखी, सोशल मीडिया प्रभारी विक्रम चंद्राकर, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मुचिराम बाउरी, अनुसूचित जाति मोर्चाध्यक्ष विमल बैठा, अनुसूचित जनजाति मोर्चाध्यक्ष काजू शांडिल्य,पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष गोपाल जायसवाल मंडलाध्यक्षों में पंकज सिन्हा,दीपू सिंह,अमरेंद्र पासवान,निसार अहमद,उमा शंकर सिंह,प्रोबिर चटर्जी राणा,श्रीराम प्रसाद,पप्पू मिश्रा,रमेश नाग,दीपक झा,ध्रुव मिश्रा,संतोष ठाकुर,संदीप शर्मा,संतोष भंज,अनमोल वर्मा,संजीव भगत,मंटू चरण दत्ता,कृपा सिंधु महतो,परेश दत्ता,गणेश विश्वकर्मा,मौजूद थें.