जमशेदपुर : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा सह खूंटी के भाजपा प्रत्याशी जमशेदपुर के एग्रिको स्थित ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास के आवास पहुंचे और राज्यपाल को रामनवमी की बधाई दी. साथ ही इस मौके पर अर्जुन मुंडा ने कहा कि चैती नवरात्रि, रामनवमी एवं सरहुल पर्व की उन्होंने राज्यपाल रघुवर दास को बधाई दी. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने राज्यवासियों को सभी त्योहार की बधाई दी. अर्जुन मुंडा ने कहा कि पर्व और त्योहार मुनष्य जीवन मे एक ऊर्जा का काम करता है, जिसे देखते हुए इन त्योहार का जीवन मे काफी महत्व होता है. (नीचे भी पढ़ें)
अंत मे अर्जुन मुंडा ने सभी त्योहार की झारखंडवासियों के साथ साथ देश वासियों को पर्व की बधाई दी. गौरतलब है कि भाजपा में रघुवर दास और अर्जुन मुंडा एक पार्टी में होने के बावजूद दो ध्रुव कहे जाते है. लेकिन उनका मिलन एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम माना जा रहा है. दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई. वैसे दोनों ने इसको अनौपचारिक मुलाकात बताया.