![](https://i0.wp.com/sharpbharat.com/wp-content/uploads/2024/05/IMG-20240513-WA0000.jpg)
![](https://i0.wp.com/sharpbharat.com/wp-content/uploads/2019/12/सरयू.jpeg?resize=440%2C330&ssl=1)
जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री (पूर्व) रघुवर दास को चुनाव हराने वाले पूर्व मंत्री सरयू राय ने जमशेदपुर पूर्वी में नयी परिपाटी की शुरुआत की. अमूमन अक्सर नेताओं का चुनाव जीतने के बाद नागरिक अभिनंदन हुआ करता है, लेकिन वे जनता का अभिनंदन करने के लिए जमशेदपुर पूर्वी के सिदगोड़ा टाउन हॉल में कार्यक्रम आयोजित की.
![](https://i0.wp.com/sharpbharat.com/wp-content/uploads/2024/06/IMG-20240604-WA0000.jpg)
भारी भीड़ जुटी. उन्होंने उनके लिए काम करने वाले सारे नेताओं, कार्यकर्ताओं और आम जनता का अभिनंदन फूल माला पहनाकर दिया. लोगों ने भी उनका अभिवादन किया. इस दौरान उन्होंने अपना भाषण दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि 86 बस्ती को मालिकाना हक दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता है.
![](https://i0.wp.com/sharpbharat.com/wp-content/uploads/2024/05/Sharp-Bharat-Ad.jpg)
हेमंत सरकार को उनका पूरा समर्थन तो है, लेकिन अगर गलत होगा तो विरोध भी किया जायेगा. श्री राय ने भ्रष्टाचार पर भी कड़ी टिप्पणी की और इशारो ही इशारों में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास पर तंज कसा. इस दौरान उन्होंने भाजपा को भी नसीहत दी. भाजपा को कहा कि वे कार्यकर्ताओं को सताना बंद करें. कार्यकर्ताओं का सम्मान करें.
कार्यकर्ता से ही पार्टी संचालित होती है और कार्यकर्ता पर कार्रवाई नहीं करें. उन्होंने कहा कि उनके साथ काम करने वाले भाजपा के कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई करना ठीक नहीं है.