
जमशेदपुर : देश के धरोहर और टाटा संस के एमिरट्स चेयरमैन रतन टाटा ने शनिवार को साल के अंत में अपना अहम संदेश दिया है. अपना यह संदेश उन्होंने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर समस्य देश और दुनिया के लोगों के लिए जारी किया है. (नीचे पढ़े पूरी खबर)

इस संदेश में रतन टाटा ने लोगों की बेहतरी के लिए शुभकामनाएं दी है और आशा व्यक्त की है कि सबका जीवन और बेहतर हो सके. अपने संदेश में रतन टाटा ने लिखा है ”हम सारे लोगों के लिए पिछले साल काफी कठिन दौर ही था. यह त्योहारी मौसम के समय हम आप सबके बेहतर स्वास्थ्य और खुशी की कामना करते है ताकि उनके साथी और नजदीकी के साथ बेहतर जीवन व्यतीत कर सके.” उनका यह संदेश मिनटों में ही लाखों लोगों ने देख लिया है. सिर्फ आठ घंटे में 5 लाख 97 हजार 882 लोगों ने इसको लाइक किया है. आपको बता दें कि रतन टाटा ने रिटायरमेंट के बाद अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर लगातार पोस्ट किया है. इसमें कई सारे संदेश दिये गये है. ऐसे सारे संदेशों को लोगों ने हाथों हाथ लिया है और लाखों चाहने वाले लोगों ने उनके प्रति अपनी सच्ची आस्था जतायी है.




