सरायकेला : सरायकेला थाना अंतर्गत प्रखंड कार्यालय के समीप एक अनियंत्रित बाइक के फिसल जाने के कारण बाइक सवार संजय मुंडा (22 वर्ष) गिर कर बुरी तरह जख्मी हो गया. दुर्घटना के पश्चात स्थानीय लोगों ने जख्मी युवक को रोड एंबुलेंस से सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां अभी उसका उपचार चल रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
घटना मंगलवार देर शाम करीब 7:30 बजे की है. घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार संजय मुंडा बांदाढीपा गांव का निवासी है. मंगलवार को वह किसी काम से सरायकेला बाजार आया था. शाम के समय वापसी के दौरान सरायकेला प्रखंड कार्यालय के समीप उसकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई. घटना में युवक के चेहरे और सिर पर गहरी चोटें आई हैं.



